फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Booking messages arrived on mobile phones at night, and queues formed at agencies in the morning.

Ambala News: रात को मोबाइल पर आए बुकिंग के मैसेज, सुबह एजेंसियों पर लगी कतार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Booking messages arrived on mobile phones at night, and queues formed at agencies in the morning.
अंबाला छावनी रामबाग रोड ​स्थित एवी गैस एजेंसी के बाहर लगी गैस लेने के लिए लाइन में खडे़ उपभोक्त
- तीन से चार घंटे तक सिलिंडर के लिए परेशान रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। उपभोक्ताओं के लिए घरेलू सिलिंडर बुक कराना चुनौती बन गया है। मामला रामबाग रोड स्थित एवी गैस एजेंसी का है। जहां उपभोक्ताओं को देर रात मोबाइल पर गैस बुकिंग के मैसेज मिल रहे हैं। इन संदेशों के मिलते ही घबराए उपभोक्ता सुबह आठ बजे से एजेंसी के बाहर खड़े गए। इस दौरान एजेंसी के बाहर सुबह से दोपहर एक बजे तक लाइन लगी रहीं। जहां लोगों को अपनी बारी के लिए दो से तीन घंटे तक प्रतीक्षा करनी पड़ी।
गर्मी और थकान के कारण लाइन में खड़े बुजुर्ग खाली सिलिंडरों पर ही बैठने को मजबूर दिखे। उपभोक्ताओं की भीड़ का असर यातायात पर भी पड़ा। रामबाग रोड पर जाम की स्थिति बन गई जिससे बीडी फ्लोर मिल और हाथीखाना मंदिर की ओर से आने वाले वाहन चालकों को परेशानी हुई। रामकिशन कॉलोनी और गोशाला की ओर जाने वाले रास्ते के बीच में उपभोक्ता लाइन लगाकर खड़े रहे।
विज्ञापन

घंटों इंतजार के बाद भी परेशानी

रामकिशन कॉलोनी निवासी रमेश ने बताया कि शुक्रवार रात को मोबाइल पर गैस बुकिंग का मैसेज मिला था, जिसे देख सुबह नौ बजे ही एजेंसी पहुचे। अब दोपहर के 12 बजे तक नंबर नहीं आया। घंटों इंतजार करके अब बस परेशानी ही हाथ लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 किलोमीटर का किया सफर

वीटा निवासी सोनू ने बताया कि वह 15 किलोमीटर दूर वीटा से सिलिंडरर लेने आए थे। सुबह सात बजे ही घर से निकल गए थे। 11 बजे तक सिलिंडर नहीं मिला।

केवाईसी और बुकिंग के चक्कर में दूसरा दिन खराब

राजकुमार ने बताया कि शुक्रवार को भी आया था, तब गैस बुक नहीं हुई। एजेंसी वालों ने पहले केवाईसी कराने को कहा था। कल रात बुकिंग का मैसेज आया तो आज फिर सुबह नौ बजे से लाइन में लगे हैं। गैस पाना अब एक लंबी प्रक्रिया बन गया है।

ओटीपी आने के बाद भी चक्कर काटने को मजबूर

छोटा खुड्डा निवासी नेहा ने कहा कि रात को गैस बुकिंग का ओटीपी आया था। जिसके बाद आज फिर एजेंसी आई। एक घंटे से लाइन में लगे हैं, यह मेरा यहां का दूसरा चक्कर है। समझ नहीं आ रहा कि इतनी भीड़ में आज गैस मिलेगी भी या नहीं।

अंबाला छावनी रामबाग रोड स्थित एवी गैस एजेंसी के बाहर लगी गैस लेने के लिए लाइन में खडे़ उपभोक्त

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed