{"_id":"6105a4c58ebc3e08a6764027","slug":"booked-car-to-carry-goods-driver-shot-after-robbery-ambala-news-knl78426147","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के बाद गोलीमारकर हत्या, लोगों ने शव ठिकाने लगाते हुए रोका तो हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के बाद गोलीमारकर हत्या, लोगों ने शव ठिकाने लगाते हुए रोका तो हुए फरार
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रूम के बाहर खड़े मृतक के बेटे व कार्रवाई करती पुलिस।
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने बैंक कालोनी मोतीबाग थाना गांधी नगर जिला यमुनानगर निवासी सतीश कुमार-55 की लूट के बाद गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारों ने बिल्कुल नजदीक से सतीश के सीने में गोली मारी, जो दिल पर लगने के बाद फेफड़ों से होकर बाहर निकल गई। गोली लगने के कारण मौके पर ही सतीश ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार रात 10 बजे वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने शव को भी ठिकाने लगाने की योजना बनाई, लेकिन तभी रोड निर्माण में लगे कुछ कर्मियों की नजर पड़ गई। ट्रक में सवार कर्मियों ने टाटा ऐस पर सवार आरोपियों को रोकने के लिए उनके आगे वाहन अड़ा दिया। ऐसे में आरोपी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गये।
महेशनगर थाना पुलिस ने सतीश के बड़े बेटे संदीप कुमार उपाध्याय की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में संदीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 7 बजे माया पैलेस के सामने टैंपू स्टैंड पर उसके पिता सतीश कुमार अपनी गाड़ी नंबर एचआर 28बी-8406 टाटा ऐस व गोपाल शर्मा उर्फ पाला मकान निवासी जसवंत कॉलोनी नजदीक सब्जी मंडी यमुनानगर भी अपनी गाड़ी नं एचआर 58बी-4151 को लेकर खड़े थे। इसी दौरान एक व्यक्ति आया। कहने लगा कि मुझे अंबाला से यमुनानगर समान लेकर जाना है। गोपाल शर्मा उर्फ पाला ने अंबाला तक का किराया 2500 रुपये बताया, लेकिन सतीश से इस व्यक्ति का सौदा 1800 रुपये में हो गया। इस पर आरोपी ने सतीश से कहा कि उसे जगाधरी बस स्टैंड से तीन मजदूर और भी लेने हैं ताकि सामान को जल्दी अंबाला से लोड किया जा सके। इसके बाद वह उस व्यक्ति को साथ लेकर अंबाला की ओर चल दिए थे। रास्ते में कब क्या हुआ और आरोपी ने कितने सहयोगी गाड़ी में बिठाए यह किसी को नहीं पता। शनिवार दोपहर करीब सवा 12 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
ऐसे हुआ आरोपियों पर शक
शुक्रवार रात करीब 10 बजे आरोपी शव को गाड़ी से उतारकर उसे गड्ढे में फेंकने लगे। इसी दौरान वहां काम कर रहे कर्मियों की नजर पड़ी। उन्हें लगा कि वाहन चालक ने किसी व्यक्ति को कुचल दिया है और फरार होना चाहता है, इसीलिए कंपनी के कर्मियों ने ट्रक को टाटा ऐस के आगे अड़ा दिया। कंपनी के कर्मियों ने बताया कि इस दौरान दो आरोपी मौके से फरार होते हुए देखे गए। उन्होंने पूरे मामले की सूचना महेशनगर पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दस्तावेज जांच के बाद उनके बेटे संदीप को फोन कर बताया कि उसके पिता की किसी ने लूट के बाद गोली मारकर हत्या कर दी है। संदीप ने बताया कि उसके पिता गाड़ी लेकर जब भी बाहर जाते थे तो वह करीब 7-8 हजार रुपये अपने पास रखते थे जोकि उनके पास नहीं थे।
विज्ञापन
अभी मामले की जांच की जा रही है। मामला अनट्रेस है। दो-तीन आरोपी बताए जा रहे हैं लेकिन सही स्थिति जांच के बाद ही पता चल सकेगी। आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।
- रामकुमार, डीएसपी अंबाला छावनी।