फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Book exhibition held at Arya Girls College

Ambala News: आर्य गर्ल्स कॉलेज में लगी पुस्तक प्रदर्शनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Book exhibition held at Arya Girls College
छावनी ​स्थित आर्य गर्ल्स कॉलेज में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया
अंबाला। छावनी स्थित आर्य गर्ल्स कॉलेज में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया। यह प्रदर्शनी केंद्रीय पुस्तकालय, स्वामी विवेकानंद यूथ सेल, ट्रैफिक एंड नेचर इंटरपरटेशनल सेल, रोड सेफ्टी सेल और रामकृष्ण मिशन चंडीगढ़ की ओर से रामकृष्ण मठ पुणे के संयुक्त तत्वावधान में लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन समाजसेवी अंजली वधावन ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य ने मुख्य अतिथि अंजलि वधावन और विशिष्ट मेजर आरएन कपूर सीनियर सेकेंडरी स्कूल छावनी के प्रधानाचार्य जयदेव शर्मा को स्मृति चिह्न भेंट कर किया।
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य ने कहा कि पुस्तकों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान होता है। स्वामी विवेकानंद के अनुसार हमें निरंतर अध्ययन जारी रखना चाहिए और अध्ययन के लिए जरूरी है एकाग्रता और ध्यान से ही हम इंद्रियों पर संयम रख एकाग्रता प्राप्त कर सकते हैं। मुख्यातिथि अंजली वधावन ने पुस्तक प्रदर्शनी का भ्रमण किया और विवेकानंद के जीवन दृष्टता पर अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद आज की युवा पीढ़ी के लिए विशेष स्थान रखते हैं। पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. प्रिया शर्मा ने बताया कि पुस्तक प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य अध्ययन रुचि के प्रति जागरूकता पैदा करना और छात्राओं का समग्र विकास, संस्कृति, चरित्र निर्माण को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम को सफल बनाने में विवेकानंद सैल के सदस्य डॉ. सुनीता, डॉ. पंकज, डॉ. सरिता, डॉ. अनु वर्मा, पुस्तकालय समिति के सदस्यों और पुस्तकालय स्टाफ का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed