फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Body of youth found in field in Ugala village

Ambala News: उगाला गांव में खेत में मिला युवक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Body of youth found in field in Ugala village
पुलिस घटनास्थल पर बात करती हुई। पुलिस
बराड़ा। बराड़ा-शाहाबाद मार्ग पर उगाला गांव के समीप वीरवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कंबास निवासी 30 वर्षीय प्रतीक के रूप में हुई है, जो बीते कल से लापता था। शव के पास से पुलिस को सिरिंज और नशीली सामग्री की पुड़िया मिली हैं, जिससे प्राथमिक तौर पर मौत का कारण नशे का ओवरडोज माना जा रहा है।
विज्ञापन

दवा लेने निकला था घर से : परिजनों के अनुसार प्रतीक बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे बाइक पर सवार होकर कुरुक्षेत्र के शाहाबाद दवा लेने निकला था। दोपहर बाद से ही उसका फोन बंद आने लगा। काफी तलाश के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। वीरवार को तलाश के दौरान उगाला के पास सड़क किनारे उसकी बाइक खड़ी मिली। पास ही गन्ने के खेतों में प्रतीक का शव पड़ा था। संवाद

पुलिस घटनास्थल पर बात करती हुई। पुलिस

पुलिस घटनास्थल पर बात करती हुई। पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed