फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Body of unidentified person found near Dukheri, marks of injury found on head

Ambala News: दुखेड़ी के निकट मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, सिर पर मिले चोट के निशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Body of unidentified person found near Dukheri, marks of injury found on head
अंबाला। दुखेड़ी गांव मोड के निकट रविवार को एक खोखे के पीछे अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। राहगीरों की सूचना मिलने के बाद मोहड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के सिर पर चोटों के निशान है। हालांकि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर चोट किसी के द्वारा मारी गई है या फिर व्यक्ति हादसे का शिकार हुआ है। पुलिस ने शव को अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पड़ाव थाना प्रभारी धर्मबीर का कहना है कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए है, इसके अलावा स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed