फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Body of missing transporter found, suspicion of murder

Ambala News: लापता ट्रांसपोर्टर का शव मिला, हत्या की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Body of missing transporter found, suspicion of murder
मृतक गगनदीप की फाइल फोटो
अंबाला। पंजाब की सीमा में मटहेड़ी शेखां के निकट इस्माइलपुर हेड से पंजाब के बहादुरगढ़ निवासी गगनदीप सिंह का शव बरामद हुआ। परिजनों ने बताया कि गगनदीप ट्रांसपोर्टर है और खुद भी कभी ड्राइवरी का काम करता था। आठ मई को काम से घर नहीं लौटा था। नौ मई को उसकी बाइक और मोबाइल पंजाब में नहर के पास से मिले थे।
विज्ञापन

तभी से गोताखोर सर्च कर रहे थे, लेकिन शव नहीं मिला। वह इस्माइलपुर हेड के पास पहरा लगाकर बैठे थे कि शव दिखा और बाहर निकाला। मृतक के भाई शरणजीत ने हत्या की आशंका जताई है। कहा कि गगनदीप सिंह के सिर पर गहरी चोट का निशान है। घनौर थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज होने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल में ले जाया गया। इलाका पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक के भाई शरणजीत ने बताया कि गगनदीप शादीशुदा था और तीन बच्चे थे। इनमें दो लड़के व एक लड़की थी। सबसे छोटा लड़का करीब चार माह का है। उनका ट्रांसपोर्टर का काम है और गगनदीप खुद भी गाड़ी चला लिया करता था। 6 मई को वह गैस प्लांट से सिलेंडर लोड कर गाड़ी में पांवटा साहिब गया था। 8 मई को वापस लौटा था और प्लांट की पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने के बाद बाइक पर घर आ रहा था कि रास्ते में से ही लापता हो गया था। पहले तो अपने स्तर पर तलाश करते रहे और फिर घनौर थाना पुलिस को शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed