{"_id":"6787f97c3b49d12eb005e857","slug":"boating-will-start-soon-in-the-citys-mahavir-park-ambala-news-c-36-1-amb1002-136042-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शहर के महावीर पार्क में जल्द शुरू होगी बोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शहर के महावीर पार्क में जल्द शुरू होगी बोटिंग
विज्ञापन
अंबाला शहर में स्थित महावीर पार्क। संवाद
अंबाला सिटी। शहर के महावीर पार्क में विकास कार्य तेजी से चल रहा है। अब लोग महावीर पार्क में भी छावनी के सुभाष पार्क की तर्ज पर बोटिंग का लुत्फ उठा सकेंगे। इसी जनवरी माह से ही पार्क में बोटिंग शुरू होगी।
इसके लिए निगम ने एक एजेंसी को तीन वर्ष के लिए टेंडर दे दिया है। निगम एजेंसी को एक-दो दिन में वर्कऑर्डर जारी करेगा। हर वर्ष निगम को एजेंसी की ओर से साढ़े छह लाख रुपये वहन किए जाएंगे। वहीं, निगम बीते कई दिनों से पार्क के तालाब की सफाई करवा रहा है। यह कार्य तेजी से चल रहा है। बीते 31 दिसंबर को नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता ने पार्क में निरीक्षण किया था। उन्होंने अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे।
रेस्तरां के दामों पर चल रही फाइल
बोटिंग के साथ ही पार्क में बनाया रेस्तरां भी जल्द शुरू किया जाएगा। निगम की ओर से यहां रेट की अनुमति के लिए फाइल चल रही है। यह फाइल रेट अनुमति के लिए उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। जल्द ही रेट की अनुमति के बाद यहां रेस्तरां में खाने का भी लोग आनंद ले सकेंगे। पहले भी पार्क में रेस्तरां बनाया गया था, मगर पार्क के नवीनीकरण के कारण कई वर्षों से बंद था। अब यहां नया रेस्तरां बनाया है।
विज्ञापन
निगम तालाब की करा रहा सफाई
अभी महावीर पार्क में तालाब की सफाई करवाई जा रही है। तालाब में काफी गंदगी थी। तालाब में घास भी उगी थी। अब इसे साफ किया जा रहा है। तालाब को साफ करने के बाद यहां बोटिंग शुरू होगी। पार्क काफी लंबे समय से बंद था। अब पार्क चलने से लोगों को काफी फायदा होगा।
वर्जन
महावीर पार्क में बोटिंग के लिए टेंडर हो चुका है। एजेंसी को एक-दो दिन में वर्कऑर्डर जारी किया जाएगा। एजेंसी को तीन वर्ष के लिए टेंडर दिया गया है। यह एजेंसी निगम को हर वर्ष साढ़े छह लाख रुपये वहन करेगी। अभी तालाब की सफाई का कार्य चल रहा है। इसी माह से पार्क में बोटिंग शुरू कराई जाएगी।
सौरभ गोयल, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम।