{"_id":"6a346b22c25a4bdb8b04b004","slug":"blos-will-no-longer-ask-for-otp-and-bank-account-details-ambala-news-c-36-1-amb1001-165023-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बीएलओ अब नहीं मांगेंगे ओटीपी और बैंक खाते की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बीएलओ अब नहीं मांगेंगे ओटीपी और बैंक खाते की जानकारी
Fri, 19 Jun 2026 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 19 Jun 2026 03:33 AM IST
विज्ञापन
नारायणगढ़। विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर एसडीएम शिवजीत भारती ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीएलओ घर-घर जाकर सर्वे करेंगे, लेकिन वे किसी से भी ओटीपी, पैन कार्ड, बैंक खाता या कोई अन्य वित्तीय जानकारी नहीं मांगेंगे। यदि कोई फोन या अन्य माध्यम से ऐसी जानकारी मांगता है, तो उसे बिल्कुल न दें।
एसडीएम ने बताया कि 15 जून से 14 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर एसआईआर प्रपत्र वितरित करेंगे। इस दौरान बीएलओ का अपना आधिकारिक पहचान पत्र गले में पहनना अनिवार्य है। पुनरीक्षण के बाद 21 जुलाई को मतदाता सूची का मसौदा जारी होगा। इस पर 20 अगस्त तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। अंतिम मतदाता सूची 22 सितंबर को प्रकाशित होगी। संवाद