फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Block level sports competitions will start from today, players will show their strength

Ambala News: खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आज से होंगी शुरू, खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Block level sports competitions will start from today, players will show their strength
अंबाला सिटी। जिले के सभी खंड में सोमवार से खंड स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। इन प्रतियोगिता में आयुवर्ग-14, 17 और आयुवर्ग-19 के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे, इसके लिए सभी खंड में खंड सचिव नियुक्त किए गए हैं। यह प्रतियोगिता सभी खंड के खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में करवाई जाएंगी। वहीं, सभी खंड में खंड स्तरीय प्रतियोगिता में 4 व 5 अगस्त को लड़कों व 6 व 7 अगस्त को लड़कियों की प्रतियोगिताएं होंगी। इसी तरह जिला स्तर प्रतियोगिता में 25 व 26 अगस्त को लड़कों व 27 व 28 अगस्त को लड़कियों की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।
विज्ञापन



इन जगहों पर करवाई जाएंगी आयुवर्ग-17 व 19 की प्रतियोगिता
अंबाला वन खंड सचिव ओंकार चोपड़ा ने बताया कि अंबाला खंड वन में आयुवर्ग-17 व 19 में 1000 के करीब खिलाड़ी आने की संभावना है। इस प्रतियोगिता में करीब 30 प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि 4 व 5 अगस्त को लड़कों और 6 व 7 अगस्त को लड़कियों की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी, इनमें राजीव गांधी खेल स्टेडियम सेक्टर-10 में एथलेक्टिस, फुटबॉल, हैंडबॉल, वालीबॉल, बेसबॉल, साफ्टबॉल, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल में टेबल टेनिस, एसए जैन सीनियर मॉडल स्कूल में बैंडमिंटन, लॉन टेनिस अकादमी में लॉन टेनिस, द स्कॉलर में स्वीमिंग, पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में चैस, बॉक्सिंग, पीकेआर जैन वाटिका स्कूल में क्रिकेट प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।
विज्ञापन



आयुवर्ग-14 में इन जगहों पर होंगी प्रतियोगिता
सहायक मौलिक शिक्षा अधिकारी खेल साहिल सचदेवा ने बताया कि अंबाला खंड वन में आयुवर्ग-14 में राजीव गांधी खेल स्टेडियम में एथलेक्टिस, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हैंडबॉल, तुलसी पब्लिक स्कूल में खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, योगा, पीकेआर जैन वाटिका स्कूल में क्रिकेट, पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में चैस प्रतियोगिता करवाई जाएंगी। यह प्रतियोगिता भी 4 से लेकर 8 अगस्त तक होंगी, जिनमें लड़के व लड़कियों की अलग-अलग प्रतियोगिता करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि यह खेल प्रतियोगिताएं सभी खंड में करवाई जाएंगी, इसके बाद जिला स्तर पर प्रतियोगिता होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed