फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Blind murder mystery solved, wife had committed the murder with her lover

Ambala News: ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी, पत्नी ने प्रेमी संग की थी हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Blind murder mystery solved, wife had committed the murder with her lover
अंबाला। जींद के रेलवे स्टेशन बूढ़ाखेड़ा के पास ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को जीआरपी ने सुलझा लिया है। जीआरपी ने मृतक की पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की निगरानी खुद पुलिस अधीक्षक रेलवे नितिका गहलोत कर रहीं थीं। उन्होंने जींद जीआरपी के थाना प्रभारी श्याम सिंह और टीम की पीठ थपथपाई है।
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग बना हत्या का कारण
मौत के बाद आरोपी तक पहुंचने के लिए जीआरपी ने मुखबिरों का जाल फैलाया। जीआरपी को कुछ अहम जानकारी मिलीं, जिनके आधार पर मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। जब महिला से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सहआरोपी का नाम उगल दिया। उसने बताया कि मृतक के चचेरे भाई मोहम्मद खालिद के साथ मिलकर ही उसने अपने पति की हत्या की थी। जीआरपी ने मुजफ्फरपुर में छापामारी करके मोहम्मद खालिद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

यह था पूरा मामला
12 जून को एक शव जींद के पास बूढ़ाखेड़ा रेलवे स्टेशन के पर झाड़ियों से मिला था। मृतक के शरीर पर डंडे से मारपीट और चाकू के घाव थे। मृतक की पहचान बड़ाैदा गांव मुजफ्फरपुर निवासी 24 वर्षीय साजिद के तौर पर हुई थी। जीआरपी ने मृतक के भाई मुबारिक की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जीआरपी टीम ने यह एक सराहनीय कार्य किया है। 72 घंटे के अंदर ही ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझा दिया है। इस मामले के मुख्य आरोपी और सह आरोपी को काबू कर लिया गया है।
नितिका गहलोत, एसपी रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed