फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Blackout in Hisar and Sirsa in Haryana Pakistan Violates Ceasefire

Blackout: हरियाणा के इन जिलों में फिर हुआ ब्लैकआउट, पाकिस्तान की नापाक हरकत के बाद लिया गया फैसला

Sat, 10 May 2025 10:56 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 10 May 2025 10:56 PM IST
सार

पाकिस्तान द्वारा सीजफायर का उल्लंघन करने के बाद हरियाणा के सिरसा और हिसार जिले में ब्लैकआउट कर दिया है। वहीं, अंबाला में एहतियातन तौर पर लोगों को जिला प्रशासन ने अलर्ट किया है। 

विज्ञापन
Blackout in Hisar and Sirsa in Haryana Pakistan Violates Ceasefire
सिरसा और हिसार में ब्लैक आउट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Pakistan Violates Ceasefire: पाकिस्तान द्वारा सीजफायर का उल्लंघन करने के बाद हरियाणा के सिरसा और हिसार जिले में ब्लैकआउट कर दिया है। वहीं, अंबाला में जिला प्रशासन ने लोगों से एहतियात के तौर पर सभी नागरिकों से घरों में रहने की अपील की है। प्रशासन ने लोगों से बिना जरूरत के बाहर ना निकलने को कहा है। 

विज्ञापन

प्रशासन ने लोगों से कहा है कि किसी भी प्रकार की लाइटें न जलाएं। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा दी जाने वाली हिदायतों का पालन करें। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और घबराएं नहीं। प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही ध्यान दें। फिलहाल अंबाला जिले में स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन


बता दें कि पाकिस्तान ने  सीजफायर नहीं माना। सीजफायर की घोषणा होने के बाद पाकिस्तानी सेना ने शाम करीब साढ़ें सात बजे सबसे पहले जम्मू में राजोरी के सुंदरबनी सेक्टर में गोलाबारी शुरू कर दी। हालिया तनातनी के बाद यह पहला मौका है जब पाकिस्तान ने सुंदरबनी सेक्टर में मोर्चा खोला। आरएसपुरा सेक्टर, कानाचक के ललयाल, मढ़ के गोल पटन, पुंछ, नौशेरा, सांबा, उधमपुर में भी धमाके सुनाई दिए हैं। रात करीब साढ़े आठ बजे श्रीनगर में एक के बाद एक कई धमाके हुए हैं। जम्मू में ड्रोन देखे जाने की बात सामने आई है। पाकिस्तान के इस हमले के बाद पंजाब और हरियाणा में सीमावर्ती इलाकों में प्रशासन हरकत में आ गया और ब्लैकआउट के फिर से आदेश दिए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sirsa: मिसाइल के मलबे का युवाओं ने उड़ाया मजाक, बोले- इसे बेच देते हैं, उठाकर किया पुलिस के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed