फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   BJP will enter the electoral fray by empowering Panna Pramukhs

Ambala News: पन्ना प्रमुखों को सशक्त कर चुनावी मैदान में उतरेगी भाजपा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
BJP will enter the electoral fray by empowering Panna Pramukhs
अंबाला। छावनी विधानसभा के पन्ना प्रमुखों की बैठक रविवार को छावनी के प्लेनेटोरियम के पास ग्राउंड में संपन्न हुई। इसमें छावनी के मंडलों से 4500 से अधिक पन्ना प्रमुखों ने क्यूआर कोड के साथ एंट्री ली।
विज्ञापन

यही नहीं गृहमंत्री अनिल विज ने भी क्यूआर कोड से पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लिया। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओपी धनखड़ और गृहमंत्री अनिल विज दोनों ही मंच से पन्ना प्रमुखों की शक्तियां याद दिलाते नजर आए।
विज्ञापन

दोनों ही नेताओं ने कहा कि वह खुद पन्ना प्रमुख हैं। आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए पन्ना प्रमुखाें को सक्रिय किया है, जिससे कि वे अपने पन्ने के 60 घरों में रिश्ता बनाएं। इसके लिए इन 60 घरों में रहने वाले लोगों की समस्याएं, उनके क्षेत्र की समस्याओं, योजनाओं को लाभ दिलाने के लिए काम करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ही एक पार्टी, बाकी कुनबे : विज

पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन में गृहमंत्री अनिल विज बोले कि ये भीड़ नहीं, कार्यकर्ता हैं, भीड़ और कार्यकर्ता में अंतर है। भाजपा ही एक पार्टी है बाकी तो कुनबे या गैंग हैं। विज ने कहा कि वे 1970-72 में वोटर लिस्ट लेकर घर-घर जाकर काम करते थे। भाजपा ऐसी पार्टी है, जिसमें कोई भी कार्यकर्ता नीचे से ऊपर जा सकता है। पन्ना प्रमुख अपने पन्ना के तहत आने वाले लोगों के घर-घर जाएं, अपने वार्ड, बूथ को मजबूत करें।


याद रखना कांग्रेस के दिए जख्म : धनखड़

राष्ट्रीय सचिव ओपी धनखड़ ने कहा कि वे भी पन्ना प्रमुख हैं। उन्होंने पन्ना प्रमुखों को याद दिलाया कि बाबरी मस्जिद मामले में रोड़ा कौन बना, धारा 370 का हिमायती कौन था, गैस सिलिंडर और टेलीफोन कनेक्शन के लिए सांसदों की सिफारिश लगती थी, कांग्रेस सरकार के यह पाप याद रखना और उन्हें सोचकर आगे बढ़ना। उन्होंने कहा कि भाजपा के नौ वर्षों के कार्यकाल में किसी की हिम्मत नहीं हुई कि भारत की तरफ आंख उठाकर भी देख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed