{"_id":"67b0fd7e461a164a830dc3b2","slug":"bjp-kills-two-birds-with-one-stone-in-cantt-ambala-news-c-36-1-amb1001-137684-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कैंट में भाजपा ने एक तीर से साधे दो निशाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कैंट में भाजपा ने एक तीर से साधे दो निशाने
विज्ञापन
अंबाला। भाजपा ने नगर परिषद सदर अंबाला छावनी के चेयरमैन पद के लिए स्वर्ण कौर को प्रत्याशी घोषित करके एक तीर से दो निशाने साधे हैं। भाजपा ने जहां पंजाबी समुदाय से जुड़ी महिला को प्रत्याशी बनाया गया है, वहीं स्वर्ण कौर अनुसूचित जाति से भी संबंध रखती हैं। ऐसे में इस दाव भाजपा दोनों समुदाय के मतों को साधने की कोशिश करती दिख रही है।
वहीं कांग्रेस के लिए भी भाजपा ने एक चुनौती सामने तैयार कर दी है। ऐसे में अब कांग्रेस किसे और किस समीकरण के साथ मैदान में प्रत्याशी उतारती यह देखने योग्य बात होगी। गौरतलब है कि अंबाला छावनी में पंजाबी और एससी समुदाय के मतदाताओं की अच्छी संख्या है।
स्वर्ण कौर रामदासिया सिख समाज से आती हैं और उनका राजनैतिक कार्यकाल काफी पुराना है। वो नगर परिषद अंबाला सदर के वार्ड नंबर 15 से 12 साल से पार्षद रह चुकी हैं। वर्ष 2013 में पहली बार स्वर्ण कौर कांग्रेस समर्थित पार्षद बनी थीं। इसके पांच साल बाद वर्ष 2018 में वह कांग्रेस छोड़कर आ गईं। उनके पति परमजीत सिंह नौ पैरा स्पेशल फोर्स से सेवानिवृत्त हैं। उन्हें वार्ड 19 में भाजपा का प्रधान बनाया गया था। पिछले चार विधानसभा चुनावों में दोनों पति-पत्नी कैबिनेट मंत्री विज के प्रचार प्रसार में भी सक्रिय रहे थे। परमजीत सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह केबिनेट मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया था। अब चुनाव की तैयारियों में जुटेंगे।
विज्ञापन
--