फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   BJP has tightened its grip on land mafia: Vij

भाजपा ने भूमाफिया पर कसा शिकंजा : विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
BJP has tightened its grip on land mafia: Vij
पत्रकारों से बात करते हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री। संस्था
अंबाला। हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज विपक्ष पर निशाना साधते नजर आए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने भर्ती की मंडियों का सजना और किसानों की जमीनें भूमाफिया को सस्ते दामों पर देने पर रोक लगाई है। लोगों को पारदर्शी शासन-प्रशासन दिया है। लोग हर पार्टी के राज का तुलनात्मक अध्ययन करेंगे और एक-एक वोट कमल के फूल को मिलेगा। विज वीरवार को मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन


राजनीति में गुब्बारे बेचना हुड्डा साहब का काम
भूपेंद्र हुडा की ओर से ओबीसी वर्ग को भाजपा के धोखा दिए जाने के संबंध में विज ने कहा कि हुड्डा साहब बताएं कि भाजपा ने कहां धोखा दिया, किसको धोखा दिया और किस तरह का धोखा दिया, कोई तथ्य होना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ये राजनीति में गुब्बारे बेचना हुड्डा साहब का काम है।
विज्ञापन


भाजपा को वोट मांगने का हक
जेजेपी-भाजपा गठबंधन सरकार के दौरान जेजेपी द्वारा किए गए कार्यों के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में पूर्व गृहमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार थी और उसमें चार साल तक लगभग जेजेपी साझेदार रही है। उन्होंने सवाल खडा करते हुए कहा कि जो हमने काम किए हैं क्या जेजेपी की अलग सरकार थी, जेजेपी कोई अलग काम कर लेती थी, बिना कैबिनेट किए और बिना मुख्यमंत्री की मंजूरी के जेजेपी कुछ कर पाती थी। उन्होंने कहा कि काम तो गठबंधन सरकार ने किए हैं, भारतीय जनता पार्टी ने किए हैं और भारतीय जनता पार्टी को किए गए कामों को जनता के सामने उजागर करने का हक है और वोट मांगने का हक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed