फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   BJP does politics for the country, Indi for the chair: Kailash Vijayvargiya

भाजपा देश के लिए राजनीति करती, इंडी कुर्सी के लिए : कैलाश विजयवर्गीय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
BJP does politics for the country, Indi for the chair: Kailash Vijayvargiya
अंबाला सिटी। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। रविवार को भाजपा ने अंबाला शहर के नई अनाज मंडी में लोकसभा चुनाव के लिए तीन जिलों का कार्यकर्ता सम्मेलन किया।
विज्ञापन

इसमें मुख्य वक्ता के तौर पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे। उनके पहुंचने पर प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी, कृष्ण लाल पंवार समेत अन्य नेताओं ने स्वागत किया। कैलाश विजय वर्गीय ने अपने भाषण में कांग्रेस पर निशाना साधा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 400 पार का नारा दिया। कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सभी 10 सीट जीतेंगे। उन्होंने कहा कि 2014 में उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी को चुनाव लड़वाया था। तब वह अंबाला आए थे। तब से लेकर अब तक हरियाणा बदल चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में विचाराधारा पर कार्य करने वाली पार्टी है और जिस कांग्रेस पार्टी ने देश में छह दशक तक राज किया। वह अब पहचान के लिए मोहताज है। विपक्ष के नेता भारत जोड़ो के नाम पर सड़क पर हैं और उनके कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ो के नाम पर भाजपा में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कार्यकर्ताओं से पूछा कि हरियाणा में जीजा जी घोटाला भी हुआ था, यह तो सभी को याद होगा। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में भाजपा पर कोई भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता। कांग्रेस ने गरीबी मिटाने के नाम पर छलावा किया है। मोदी सरकार ने गरीब को केंद्रित कर योजनाएं बनाई।


हरियाणा में परिवारवाद के कारण नहीं हुई प्रगति
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि 2014 के बाद भाजपा सरकार बनने पर हरियाणा में प्रगति हुई है। 10 साल पहले परिवारवाद के कारण हरियाणा की प्रगति नहीं हुई थी। अब हरियाणा देश में सर्वश्रेष्ठ दस राज्यों में से एक है। हरियाणा ने देश में सर्वाधिक खिलाड़ी और जवान दिए हैं। उन्होंने कहा कि अब तीसरी बार हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed