फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   BJP candidate Akshita Saini's nomination sparks legal dispute, case reaches High Court

Ambala News: भाजपा प्रत्याशी अक्षिता सैनी के नामांकन पर कानूनी विवाद, हाईकोर्ट पहुंचा मामला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
BJP candidate Akshita Saini's nomination sparks legal dispute, case reaches High Court
अंबाला सिटी। नगर निगम चुनावों की सरगर्मी के बीच अंबाला सिटी मेयर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी अक्षिता सैनी के नामांकन पर कानूनी विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस प्रत्याशी कुलविंदर कौर ने अक्षिता सैनी के नामांकन को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा अक्षिता के नामांकन को स्वीकार करने के फैसले को रद्द करने की मांग की है।
विज्ञापन

याचिकाकर्ता कुलविंदर कौर का आरोप है कि अक्षिता सैनी ने अपने चुनावी हलफनामे (फॉर्म 1-सी) में वैवाहिक स्थिति और पति से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी छिपाई है। याचिका के अनुसार, अक्षिता ने हलफनामे के पति वाले कॉलम में जानबूझकर लागू नहीं लिखा है, जबकि उन्होंने अपनी एक नाबालिग बेटी अनन्या सैनी का विवरण दिया है। इस मामले की सुनवाई मतदान के एक दिन बाद 11 मई को हाईकोर्ट में होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed