फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bird flu knock in Ambala adjacent to Ambala caused panic, alert issued, sampling will be done today

अंबाला से सटे बरवाला में बर्ड फ्लू की दस्तक से मचा हड़कंप, अलर्ट जारी, आज होगी सैंपलिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Bird flu knock in Ambala adjacent to Ambala caused panic, alert issued, sampling will be done today
कोरोना महामारी के बाद अब अंबाला में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बर्ड फ्लू जिले में पैर न पसार सके इसके लिए पशु पालन विभाग की ओर से 26 रैपिड टास्क टीमों का भी गठन किया गया है। 6 जनवरी से अंबाला में भी पोल्ट्री फार्म के अंदर सैंपलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सबसे पहले नारायणगढ़, बरवाला आदि इलाकों में पोल्ट्री फार्म में सैंपलिंग शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी सभी सीएचसी, पीएचसी आदि सभी जगह पूरी तरह से अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोई भी मामला संज्ञान में आता है तो उसे गंभीरता से ले सकें। डॉ. सुनील हरि को नोडल अधिकारी बनाया गया है। मुर्गियों के अलावा अन्य पक्षियों आदि के संदिग्ध रूप से मरने पर भी नजर रखी जाएगी। बर्ड फ्लू के दस्तक से पहले ही अलर्ट के चलते पशुपालन विभाग ने जहां अंबाला के 95 पोल्ट्री फार्म के प्रधान से लगातार बातचीत कर रहे हैं। -संवाद
विज्ञापन

सर्विलांस के तहत भेजे गए 134 सैंपलों का भी इंतजार
पशुपालन विभाग की ओर से भी समय-समय पर सर्विलांस किया जाता है। पिछले माह ही अंबाला से करीब 134 सैंपल लैब में भेजे गए थे। उनकी रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है। इस रिपोर्ट के मुताबिक भी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। डिप्टी डायरेक्टर की माने तो अंबाला में कुल 95 पोल्ट्री फार्म हैं। जो 134 सैंपल भेजे गए थे उन्हें भी जल्द मंगवा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरवाला में मर चुके हैं करीब एक लाख चूजे और मुर्गियां
हरियाणा के बरवाला क्षेत्र में रहस्यमयी तरीके से मरी मुर्गियों की वजह से इलाके में एवियन फ्लू का भय है। यहां करीब एक लाख मुर्गी और चूजों की मौत हो चुकी है। इनके मरने का सिलसिला 5 दिसंबर से शुरू हुआ था। बता दें कि बरवाला क्षेत्र के 110 मुर्गी फार्मों में से लगभग दो दर्जन फार्मों में मुर्गियों की रहस्यमयी तरीके से मौत हो चुकी है। मुर्गियों की मौत के बाद अब पंचकूला जिला प्रशासन हरकत में आया है। राज्य के पशुपालन विभाग ने प्रभावित फार्मों में पाई गई मृत मुर्गियां के 80 सैंपल इकट्ठे करके जांच के लिए जालंधर की रीजनल डिजीज डायग्नोस्टिक लैबोरेट्री में भेजे गए हैं।
अभी तक अंबाला में कोई भी रहस्यमयी तरीके से मुर्गी या अन्य पक्षी की मौत नहीं हुई है। एहतियात के तौर पर 26 रैपिड टास्क टीमों का गठन कर दिया गया है। 6 दिसंबर से अंबाला के शहजादपुर में बने पोल्ट्री फार्म से सैंपलिंग लेकर जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। नारायणगढ़, बरवाला आदि इलाकों में खासतौर पर ध्यान रखा जा रहा है।

-डॉ. प्रेम, डिप्टी डायरेक्टर, पशुपालन विभाग
बर्ड नामक फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी कमर कस ली है। जिलेभर के अंदर अलर्ट जारी करते हुए उचित बंदोबस्त किए गए है। यहां तक कि अंबाला शहर सीएमओ कार्यालय से भी एपीडैमिलॉजिस्ट डॉ. सुनील हरी की ड्यूटी लगा दी गई है तो पूरे जिले के अंदर नजर रखेंगे।
-डॉ. कुलदीप, सीएमओ, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed