फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Biodegradable bags made from potato and corn starch

Ambala News: आलू और मक्का के स्टार्च से बना रहे बायोडिग्रेडेबल बैग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Biodegradable bags made from potato and corn starch
सुखबीर सिंह
विज्ञापन

अंबाला सिटी। एक निजी कंपनी अपने सीएसआर के फंड का इस्तेमाल कर आलू और मक्का के स्टार्च से बायोडिग्रेडेबल बैग बनाकर बेच रही है। इसकी खासियत ये है कि यह बैग प्लास्टिक की तरह ही पानी में गलता नहीं है और वजन सहने में भी प्लास्टिक की तरह ही इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसके साथ ही पर्यावरण की दृष्टि से भी देखें तो यह बैग सिर्फ छह से 24 महीनों में ही मिट्टी में डिस्पोज हो जाता है। जबकि सामान्य प्लास्टिक के बैग को डिस्पोज होने में कई वर्ष लग जाते हैं। गौरतलब है कि अंबाला सिटी की अनाज मंडी में लगे एफपीओ मेले में आलू और मक्का के स्टार्च से बने बैग देख कर लोग हैरान हो गए। इस प्रोजेक्ट के प्रबंधक रविश चौधरी ने बताया कि उनकी एनजीओ आई हेट पॉलिथीन के संचालक अनुज अग्रवाल व उनकी पत्नी पूजा अग्रवाल ने इस अभियान की शुरूआत कि। वे इस बारे में जिला प्रशासन और अंबाला के कई दुकानदारों से भी मिल चुके हैं और उन्हें इस बायोडिग्रेडेबल बैग की आपूर्ति कर रहे हैं। उनके बैग को प्रदूषण बोर्ड से भी मान्यता प्राप्त है।
विज्ञापन

आलू और मक्का के स्टार्च का हो रहा इस्तेमाल
रविश चौधरी ने बताया कि इस बैग को बनाने के लिए वे आलू और मक्का से निकलने वाले स्टार्च का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके साथ ही इसमें बहुत ही कम मात्रा में प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही इसमें फिलर भी डाले जाते हैं। जिससे बैग को अलग - अलग रंग दिया जाता है। इस बैग के इस्तेमाल से नालों में गंंदगी नहीं रहेगी, बेसहारा पशु कई बार प्लास्टिक के बैग निगल जाते हैं। जिससे उनकी जान चली जाती है। बारिश के समय में भी देखने को मिलता है कि प्लास्टिक के बैग के कारण नालियां भी रुक जाती हैं। इन सब से भी काफी हद तक छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द लगेगा बायोडिग्रेडेबल बैग एटीएम
अंबाला सिटी में एनजीओ की ओर से जल्द ही एक बायोडिग्रेडेबल बैग एटीएम भी लगाया जाएगा। जहां पर 10 रुपए देकर एक बैग मिलेगा और बैग वापिस करने पर 10 रुपए वापिस कर दिए जाएंगे। इससे पहले पंचकूला और चंडीगढ़ में तीन एटीएम चलाए जा रहे हैं। इसके लिए एनजीओ जगह की तलाश कर रही है। वहीं अंबाला नगर निगम से भी इस बैग के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए बातचीत चल रही है। इससे बड़े स्तर पर इन बैग का इस्तेमाल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed