फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   bilding-is-opd-panding

नई बिल्डिंग में ओपीडी शुरु करने का फरमान, मरीजों के हिस्से इंतजार

Tue, 06 Sep 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट।
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट। Updated Tue, 06 Sep 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
bilding-is-opd-panding
‌िबबि‌िल्‍डल्डिंग
अंबाला कैंट। सिविल अस्पताल कैंट की ओपीडी को नई बिल्डिंग में 30 सितंबर तक शिफ्ट करने के निर्देश मिले हैं। एक ओर ओपीडी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जबकि दूसरी ओर अगस्त के बाद अब सितंबर तक ओपीडी नई इमारत में शुरू करने के लिए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है। लेकिन जो वैकल्पिक व्यवस्था अस्पताल में दी गई है, उससे मरीजों को राहत तो मिली है, लेकिन गर्मी व उमस के कारण परेशानी भी बढ़ रही है। सूत्रों की मानें तो जो समय सीमा ओपीडी शुरू करने के लिए दी गई है, उसमें काफी मुश्किलें आ सकती हैं।
विज्ञापन


ये है स्थिति
अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल की नई इमारत का काम तेजी से चल रहा है। हर ब्लाक में निर्माण कार्य काफी हो चुका है, लेकिन फिलहाल सारा फोकस ओपीडी को नई बिल्डिंग में शिफ्ट करने पर ही है। इसी को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तक ने इस अस्पताल का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इतना ही नहीं मंत्री अनिल विज तक इस अस्पताल का दौरा कर चुके हैं। लेकिन वर्तमान में मरीजों की ओपीडी काफी बढ़ चुकी है, जबकि डाक्टरों की संख्या भी बढ़ी है। ऐसे में निर्माण कार्य अभी जारी होने के कारण वैकल्पिक व्यवस्था के सहारे ही काम चलाया जा रहा है। मरीजों को गर्मी व उमस में इलाज के लिए लाइनों में लगना पड़ रहा है।
विज्ञापन


अभी करना पड़ सकता है इंतजार

सिविल अस्पताल अंबाला कैंट की ओपीडी को 30 सितंबर तक नई बिल्डिंग में शिफ्ट करने के निर्देश मिले हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले अगस्त में ओपीडी शुरू करने के लिए कहा गया था। लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी अभी तक यह ओपीडी नई इमारत में शुरू नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि इसके लिए काफी व्यवस्थाएं जुटानी होंगी, जिसमें समय लग सकता है। जिन हालातों में अभी इमारत है, उसे देखते हुए लग रहा है कि समय लग सकता है। उधर, जारी टेंडर के अनुसार यह निर्माण कार्य 1 सितंबर 2015 को शुरू हुआ था, जिसे 21 महीनों में पूरा किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये कहती है जनता

कैंट के रहने वाले अजीत सिंह, स्नेहपाल, रोहित, नरेश कुमार, नवीन कुमार, अशोक, अमित, संतोष कुमार खींची, कर्ण कुमार का कहना है कि नई इमारत बेशक अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल की तस्वीर बदल देगी, लेकिन नई ओपीडी कब तक शिफ्ट होगी इस बारे में अभी कह नहीं सकते। अभी तक तो दूसरी बार समय सीमा दी गई है, लेकिन जनता को अभी इंतजार है कि कब नई इमारत में ओपीडी शुरू होगी। अब देखते हैं कि तीस सितंबर तक ओपीडी नई इमारत में शुरू होती है या नहीं।


तीस सितंबर तक ओपीडी को नई इमारत में शुरू करने के निर्देश मिले हैं, जिसे लेकर काम तेजी से किया जा रहा है। डे एंड नाइट में काम कराया जाएगा, ताकि नई इमारत में ओपीडी को शुरू किया जाए। इसके बाद अन्य व्यवस्थाएं भी धीरे-धीरे पूरी की जाएंगी। जो भी व्यवस्थाएं देनी हैं, उसके लिए संबंधित विभागों से भी बातचीत की जा रही है।
- डीडी कंबोज, एक्सईएन पीडब्लूडी बी एंड आर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed