फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bike riding youth snatched gold earring from woman's ear

Ambala News: बाइक सवार युवक ने महिला के कान से झपटी सोने की बाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 03:10 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth snatched gold earring from woman's ear
शहजादपुर। घर जा रही महिला के कान से बाइक सवार युवक ने सोने की बाली झपट ली। शातिर बाइक सवार युवक ने पहले महिला को बातों में उलझाया, उसके बाद वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बाइक सवार आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना शहजादपुर पुलिस को दी शिकायत में गांव कक्कड़ माजरा निवासी करनैलो देवी ने बताया कि वह वीरवार की शाम को अपने नए प्लॉट से पुराने घर की ओर जा रही थी। जैसे ही वह मित्तल स्टूडियो के पास पहुंची तो पीछे से एक बाइक सवार लड़का आया और उसने महिला के पास बाइक को रोका।
विज्ञापन

वह महिला को कहने लगा कि आंटी मुझे अपनी बालियां दिखा दो और मैं एक फोटो खींच लूं, मैंने अपनी चाची की बालियां बनवानी है। यह सुनकर महिला उस लड़के की बातों में आ गई और उसने अपने दाहिने कान की बाली दिखाने के लिये अपने कान को आगे किया तो उसने फोटो लेने के लिये अपना फोन निकाला और फोटो के बहाने से महिला के कान से सोने की बाली झपट ली। महिला के अनुसार युवक ने अपने चेहरे पर रुमाल लपेटा हुआ था और उसके माथे पर चोट का निशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed