{"_id":"692b41dfddb3a7a5680c3b24","slug":"bike-riding-couple-injured-after-being-hit-by-a-dumper-ambala-news-c-36-1-sknl1017-153904-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार दंपती चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार दंपती चोटिल
Sun, 30 Nov 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sun, 30 Nov 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। सिटी के जनेतपुर मोड पर डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। पंजोखरा थाना पुलिस ने घायल के बेटे बलदेव सिंह की तहरीर पर डंपर चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बलदेव सिंह ने बताया कि 26 नवंबर को वह किसी काम से पंजोखरा साहिब आया था। उसे पता चला कि पिता तारा सिंह व दर्शना निरंकारी भवन खतौली से बाइक पर सवार होकर धनकौर गांव आ रहे थे। डंपर ने सीधी टक्कर मार दी थी। घायलों को सिटी के नागरिक अस्पताल में ले गए थे, जहां से तारा सिंह को चंडीगढ़ पीजीआई भेज दिया था। वह अपने स्तर पर डेराबस्सी के प्राइवेट अस्पताल ले गए थे।
विज्ञापन