फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bike-riders snatch showroom operator in Naraingarh for Rs 2.5 lakh

बाइक सवार युवकों ने नारायणगढ़ में शोरूम संचालक ने छीने दो लाख 5 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Bike-riders snatch showroom operator in Naraingarh for Rs 2.5 lakh
बाइक सवार दो युवकों ने मंगलवार रात करीब सवा आठ बजे नारायणगढ़ में 32 वर्षीय युवक से दो लाख 5 हजार रुपये छीन लिए। युवक शोरूम बंद कर घर लौट रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। नारायणगढ़ पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 33 वर्षीय आशीष गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मेरा हुसैनी रोड पर जीयो कंपनी का शोरूम पर है। रात करीब 8 बजकर 10 मिनट पर शोरूम बंद किया। इसके बाद वह अपनी एक्टिवा पर जैसे ही वह नारायणगढ़ सरकारी पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और उन्होंने उसके हाथ से रुपये से भरे बैग को छीन लिया और फरार हो गए। उसने कुछ दूर पीछा किया लेकिन आरोपी तब तक उसे चकमा देकर फरार हो चुके थे। पीड़ित ने बताया कि मैं नारायणगढ़ में जीयो का डिस्ट्रीब्यूटर हूं और यह रुपये औसतन सेल के थे।
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। रात के समय नाके लगाकर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
-अमित त्यागी, चौकी इंचार्ज, हुडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed