{"_id":"6462877e9658638337022b37","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-tractor-one-serious-ambala-news-c-36-1-amb1002-3257-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
नारायणगढ़। तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक की चंडीगढ़ पीजीआई ले जाते समय मौत हो गई। वहीं दूसरा चंडीगढ़ सेक्टर 32 में उपचाराधीन है। पुलिस को दी शिकायत में गांव शाहपुर नूर्द निवासी सुखबीर सिंह ने कहा है कि 13 मई को रात्रि करीब नौ बजे मैं व मेरा भतीजा निर्मल सिंह और उसका दोस्त हुसैन खान निवासी गांव लखनौरा काम से नारायणगढ़ के लिए मोटरसाइकिल पर सवार होकर शाहपुर से चले थे।
उसका भतीजा निर्मल अपनी मोटरसाइकिल चला रहा था। उसके पीछे उसका दोस्त हुसैन खान बैठा था। मैं अपनी मोटरसाइकिल पर उन दोनों के पीछे चल रहा था। जब वह खानपुर बस अड्डे पर पहुंचे तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने भतीजे निर्मल की मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। जिससे भतीजा निर्मल और उसका दोस्त हुसैन खान सड़क पर गिर कर घायल हो गए। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
शिकायतकर्ता के अनुसार लोगों की सहायता से उसने भतीजे निर्मल व उसके दोस्त हुसैन खान को सामान्य अस्पताल नारायणगढ़ पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने निर्मल की गम्भीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ रैफर कर दिया। जहां रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। दूसरी ओर हुसैन खान को प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सकों ने अंबाला फिर वहां से सेक्टर 32 चंडीगढ़ अस्पताल में रैफर कर दिया। जहां पर वह अब भी उपचाराधीन है। पुलिस ने सुखबीर की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।