फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   bike driver died in road accident

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
bike driver died in road accident
नेशनल हाईवे पर स्थित एचएच-वन शोरूम के सामने शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में दयाल बाग वासी मुकेश कुमार की मौत हो गई। वह जनसुई हैड पर मोबाइल रिपेयर की दुकान करता था। काम के बाद घर लौट रहा था इस दौरान पीछे से आ रही कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। घायल को नागरिक अस्पताल से चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया था। पड़ाव थाने कार के अज्ञात चालक पर केस दर्ज किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव का दाह संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

मूलरूप से कुरुक्षेत्र और वर्तमान में कैंट दयालबाग निवासी योगेश कुमार ने बताया मेरा बड़ा भाई अंकुश शादीशुदा है, उससे छोटा मुकेश और सबसे छोटा मैं हूं। मुकेश जनसुई हैड के पास मोबाइल रिपेयर का काम करता था। वह सुबह करीब दस बजे बाइक से दुकान पर गया था। देर रात करीब 11 बजे तक वह घर नहीं आया। मैं उसे ढूंढने के लिए गया तो वह शाहपुर के पास आता दिखाई दिया। हम दोनों अपनी-अपनी बाइक पर घर की तरफ चल दिए। एनएच-वन शोरूम के पास पीछे से आई कार ने मुकेश की बाइक में टक्कर मार दी। मैंने प्राइवेट वाहन से घायल मुकेश को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पीजीआई में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह के अनुसार सड़क हादसे में मौत की घटना में कार नंबर के आधार पर चालक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed