फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bhupinder Singh Hooda said Agneepath scheme will be abolished as soon as Congress comes to power

Haryana: नेता प्रतिपक्ष हुड्डा बोले- कांग्रेस के सत्ता में आते ही समाप्त की जाएगी अग्निपथ योजना

Mon, 01 Aug 2022 01:55 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बराड़ा, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बराड़ा, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 01 Aug 2022 01:55 AM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इसके स्थान पर रेगुलर भर्ती योजना लागू की जाएगी। प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर  है। यह राज्य इस समय बेरोजगारी में नंबर वन बन चुका है। उन्होंने कहा कि दिन ब दिन बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है।

विज्ञापन
Bhupinder Singh Hooda said Agneepath scheme will be abolished as soon as Congress comes to power
भूपेंद्र हुड्डा - फोटो : pti

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही अग्निपथ योजना को समाप्त कर रेगुलर भर्ती योजना लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह योजना युवाओं के हित में नहीं है। इस योजना में युवाओं का शोषण किया जा रहा है। पूर्व सीएम ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी अपने चरम पर पहुंच गई है। इस समय यह प्रदेश बेरोजगारी में देशभर में नंबर वन बन चुका है। 
विज्ञापन


हलका मुलाना विधायक वरुण चौधरी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा केंद्र सरकार युवाओं को स्थायी नौकरी नहीं दे पा रही है। जिससे बेरोजगार युवा परेशान हो चुके हैं। सीएमआईई की रिपोर्ट बताती है कि सरकार बीते सालों में सबसे कम नौकरियां युवाओं को दे पाई है।
विज्ञापन


हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के साथ-साथ गुंडाराज का बोलबाला है। जिन पुलिस वालों के कंधों पर जनता की सुरक्षा का जिम्मा है वह भी सुरक्षित नहीं है। विधायकों तक को जान से मारने की धमकियां मिल रही है। ऐसे में प्रदेश की जनता कैसे सुरक्षित रह सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिन ब दिन बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है। पैट्रोल, डीजल, गैस सहित रोजमर्रा की खाने-पीने की चीजों के दाम आए दिन बढ़ते जा रहे हैं। चुनावों के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी या नहीं इस पर विचार विमर्श किया जा रहा है।

जिला परिषद, ब्लॉक समिति व पंचायतों के चुनावों के बारे में रणनीति बनाई जा रही है। हुड्डा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने के लिए ध्यान केंद्रित कर रही है। जल्द ही पदाधिकारियों की नियुक्तियां भी की जाएगी। आम आदमी पार्टी के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में आम आदमी पार्टी का कोई जनाधार नहीं है।

Bhupinder Singh Hooda said Agneepath scheme will be abolished as soon as Congress comes to power
भूपेंद्र हुड्डा - फोटो : पीटीआई

बढ़ रहा है कांग्रेस पार्टी का कुनबा : हुड्डा 
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस विधायक वरुण चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का कुनबा आए दिन बढ़ रहा है। प्रदेश की जनता मौजूदा सरकार की गलत नीतियों से तंग आ चुकी है। प्रदेश में लूट, बलात्कार, चोरी आदि की घटनाएं बढ़ चुकी हैं।

इतना ही नहीं खनन माफिया और गैंगेस्टर सरकार पर हावी हो चुके हैं। ऐसे में प्रदेश की जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत करने की अपील की। हलका मुलाना विधायक वरुण चौधरी ने कहा कि जनता महंगाई से त्राहि-त्राहि कर रही है लेकिन उसकी सुनने वाला कोई नहीं है। इस अवसर पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष फूलचंद मुलाना, पूर्व विधायक लहरी सिंह, कर्ण राणा, जंगबीर सिंह आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed