{"_id":"6765cd6c4318484d8109b11a","slug":"bhoomi-pujan-before-geeta-satsang-ambala-news-c-36-1-amb1003-134673-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गीता सत्संग से पहले भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गीता सत्संग से पहले भूमि पूजन
विज्ञापन
शहर के पुलिस लाइन में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय दिव्य गीता सत्संग से पूर्व कथा स्थल पर किया
अंबाला सिटी। पुलिस लाइन में महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के सानिध्य में 5 दिवसीय दिव्य गीता सत्संग का आयोजन होगा। यह आयोजन 27 से 31 दिसंबर तक किया जाएगा।
इसका आयोजन शाम तीन से छह बजे तक होगा। स्वामी ज्ञानानंद महाराज के मार्गदर्शन में शुक्रवार को कथा स्थल पर सत्संग से पूर्व भूमि पूजन किया गया। यह भूमि पूजन श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति के मुख्य संरक्षक दिनेश ग्रोवर ने परिवार सहित करवाया। मंत्रोचारण पंडित तिलकराज शर्मा, पवन शर्मा ने किया।
इस अवसर पर पूजन स्थल पर हनुमान जी की पताका भी स्थापित की गई। श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति के अशोक चावला ने बताया कि 27 से 31 दिसंबर तक शाम तीन से छह बजे तक पुलिस लाइन डीएवी स्कूल ग्राउंड में दिव्य गीता सत्संग का आयोजन होगा। इसमें महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज श्रीमद्भगवद गीता के गूढ़ रहस्यों पर अमृत वर्षा करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सुबह 6ः30 से 7ः30 बजे ध्यान साधना की जाएगी। सत्संग के अंतिम दिन 31 दिसंबर को रात्रि साढ़े आठ बजे से 12 बजे तक भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें भजन गायक महावीर शर्मा व वृंदावन से बाबा चित्र-विचित्र भजन रस वर्षा के साथ वर्ष 2025 में मंगलमय प्रवेश करेंगे।
इस अवसर पर राजू चावला, हैप्पी चावला, हरेंद्र गुलाटी, रविंद्र चोपड़ा, जगदीश सचदेवा, सुरेंद्र मदान, अशोक ग्रोवर, रमेश सचदेवा, केवल चावला, रमेश गांधी, मोनू खरबंदा, पवन चावला, सुभाष शर्मा, पवन शर्मा, राजकुमार दत्त और रमेश सचदेवा मौजूद रहे।