फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bhiwani Roadways sent 10 BS 3 standard buses to Ambala, employees got angry

Ambala News: अंबाला में भिवानी रोडवेज ने भेज दीं बीएस 3 मानक की 10 बसें, कर्मचारी भड़के

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Bhiwani Roadways sent 10 BS 3 standard buses to Ambala, employees got angry
अंबाला। एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को लेकर रोडवेज ने नया तरीका निकाला है। रोडवेज मुख्यालय अब एनसीआर में आने वाले जिलों से बीएस 3 मानकों की बसों को दूसरे जिलों में भेज रहा है। वहीं बीएस 6 बसों को एनसीआर के नजदीकी जिलों में भेजा जा रहा है। अंबाला रोडवेज के साथ भी ऐसा ही हुआ। यहां जब भिवानी जिला की 10 बीएस 3 इंजन की बसें पहुंची तो स्थानीय रोडवेज कर्मियों व यूनियन के नेताओं ने विरोध कर दिया। इस दौरान उन्होंने अंबाला सिटी में रोडवेज वर्कशॉप के गेट को ढाई घंटे तक बंद रखा। इस समय कोई भी बस अंदर और बाहर नहीं जा सकीं। रोडवेज महाप्रबंधक के आश्वासन के बाद रोडवेज कर्मचारी पीछे हट गए।
विज्ञापन


-----------------

कंडम बसें भेजने पर भी आपत्ति

विरोध कर रहे रोडवेज कर्मियों व यूनियन नेताओं ने बताया कि भिवानी से जो बसें आई हैं वह पहले तो कंडम स्थिति में हैं। वहीं अंबाला से 10 नई बसों को भिवानी भेजा जा रहा है। अंबाला के पास पहले ही कम बसें हैं ऐसे में यह बसें भी चली गईं तो काफी दिक्कत होगी। वहीं पुरानी बसों से प्रदूषण भी बढ़ेगा। इसी के चलते कर्मियों ने शाम को पौने चार बजे से लेकर साढे़ छह बजे, ढाई घंटे तक रोडवेज वर्कशाप का गेट बंद रखा।
विज्ञापन


------------------

सोमवार को किया जाएगा समाधान

एससी यूूनियन के प्रधान प्रवेश कुमार ने बताया कि महाप्रबंधक ने इस मसले पर बात करने के लिए आश्वासन दिया है। इस दौरान इंटक प्रधान बलविंद्र, महासंघ के प्रधान आनंद, सर्व कर्मचारी के संघ के पदाधिकारी, जागृती मंच के उप्रपधान प्रवीण कुमार व अन्य रोडवेज कर्मचारी मौजूद रहे। गेट बंद रहने के बाद महाप्रबंधक अश्वनी डोगरा ने वर्कशाप में फोन पर बात करते हुए आश्वासन दिया कि सोमवार को अंबाला की सभी यूनियन के साथ बैठक की जाएगी। इसके बाद अंबाला से बीएस 6 की 10 बसों को भेजे जाने का बैठक के बाद निर्णय लिया जाएगा। यह सुनकर रोडवेज के कर्मचारियों ने वर्कशाप का गेट खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed