फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   bhartiya kisan union expelled son and father

वीडियो जारी कर भाकियू पदाधिकारियों ने पिता व पुत्र को किया निष्कासित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
bhartiya kisan union expelled son and father
किसान आंदोलन के शुरुआत से चर्चा में रहे नवदीप जलबेड़ा व जयसिंह जलबेड़ा को भाकियू पदाधिकारियों ने वीडियो जारी कर निष्कासित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इस दौरान भाकियू अंबाला के पदाधिकारियों के साथ कई जिलों के पदाधिकारियों ने कहा कि दोनों ही सदस्यों को फंड में गड़बड़ी करने और अनुशासन हीनता बरतने के लिए दोषी पाया गया है।
विज्ञापन

फंड में गड़बड़ी की जांच के लिए प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी गठित की गई थी। इसके बाद जयसिंह व नवदीप को कमेटी के सामने बुलाया गया था। इस दौरान नवदीप ने कमेटी के सामने आने से मना कर दिया। जबकि जय सिंह की कमेटी में पूछे गए सवालों का कोई सही जबाव नहीं दिया गया। इस कारण दोनों सदस्यों को दोषी पाया गया है। जिला प्रधान मलकीत सिंह ने निर्देश दिए कि दोनों ही सदस्यों को भाकियू किसान यूनियन से निष्कासित कर दिया है। यह वीडियो वायरल होने के साथ ही सोशल मीडिया ग्रुप में बहुत से किसानों ने उनके निष्कासन का विरोध जताया और दोनों ही सदस्यों को दोबारा मौका देने की बात कही। किसानों द्वारा विरोध करने के बाद भाकियू अंबाला के जिला प्रधान मलकीत सिंह ने भी निर्णय पर अस्पष्टता जाहिर की।
विज्ञापन

आंदोलन के दौरान वाटर कैनन का मुंह मोड़ने पर प्रसिद्ध हुआ था नवदीप
26 नवंबर को जब किसान अंबाला से दिल्ली की ओर रवाना हो रहे थे। उस समय पुलिस द्वारा किसानों को रोकने के लिए वाटर कैनन का प्रयोग किया था। जिस समय वाटर कैनन चल रही थी उसी दौरान नवदीप जलबेड़ा ने चलती वाटर कैनन का मुंह मोड़ दिया और वाटर कैनन से ट्रैक्टर पर छलांग लगा दी। यह वीडियो पूरे देश में वायरल हुई और तभी से ही नवदीप जलबेड़ा प्रसिद्ध हो गया उसके बाद भी हर आंदोलन में अच्छी भागीदारी के कारण चर्चा में रहा। वहीं उनके पिता जय सिंह भी शुरुआत से आंदोलन से जुड़े है और अपनी ब्यानबाजी को लेकर चर्चा में रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed