फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bharat Darshan train will now make Mallikarjun Jyotirlinga darshan

भारत दर्शन ट्रेन अब कराएगी मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Bharat Darshan train will now make Mallikarjun Jyotirlinga darshan
आईआरसीटीसी की घोषित भारत दर्शन पर्यटन ट्रेन अब कांचीपुरम, कन्याकुमारी, रामेश्वरम, मदुरै के साथ मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के भी दर तक पहुंचाएगी। यात्रियों से प्राप्त सुझाव के बाद आईआरसीटीसी ने यह सुविधा जारी कर दी है और इसे ट्रेन मार्ग में शामिल कर लिया है।
विज्ञापन

भारत दर्शन पर्यटन ट्रेन चलने में अब मात्र 26 दिन बचे हैं और ट्रेन में आरक्षण सीटों की संख्या भी काफी कम रह गई है, वहीं यात्रियों की मांग पर ट्रेन को अब उन्हें मल्लिकार्जुन-ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाए जाएंगे। आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक एमपीएस राघव ने बताया कि ट्रेन का संचालन 14 फरवरी को पठानकोट से किया जाएगा। यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सफर के दौरान खान-पान, रात्रि ठहराव और सुरक्षा का पूरा प्रबंध आईआरसीटीसी द्वारा किए जाएगा। भारत दर्शन ट्रेन को पहले कांचीपुरम, कन्याकुमारी, रामेश्वरम और मदुरै के एतिहासिक तीर्थ स्थलों के लिए चलाया जाना था, लेकिन यात्रियों से प्राप्त हो रहे आग्रह पर अब मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन भी करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

ट्रेन में बटाला, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली कैंट, रेवाड़ी, अलवर और जयपुर से यात्री सवार हो सकेंगे। यह टूर 11 दिन का होगा और सफर के लिए प्रत्येक यात्री को 10 हजार 395 रुपये खर्च करने होंगे। 24 फरवरी को यह ट्रेन पठानकोट लौटेगी। टिकट की बुकिंग आईआरसीटीसी टूरिज्म वेबसाइट पर शुरू हो गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि यात्रा के दौरान कोरोना के बचने के मानकों का पालन किया जाएगा। यात्रा के दौरान यात्रियों को मास्क और अरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed