फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bharat bandh today, 900 police personnel will handle the security arrangements of the district

आज भारत बंद, 900 पुलिस के जवान संभालेंगे जिले की सुरक्षा व्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Bharat bandh today, 900 police personnel will handle the security arrangements of the district
अंबाला। किसानों के भारत बंद के आह्वान के बाद जहां किसानों ने अपनी कमर कस ली है वहीं जिला प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट पर है। पुलिस के 900 जवानों के हाथ जिलेभर में व्यवस्था बनाने की कमान होगी। जबकि रेलवे की सुरक्षा को देखते हुए आरपीएफ, जीआरपी सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी पूरी तरह से अलर्ट पर रहेंगी।
विज्ञापन

हालांकि भाकियू चढूनी के जिलाध्यक्ष मलकीत की ओर से जहां सभी बाजारों में फ्लैग मार्च निकालकर बंद का आह्वान किए जाने की बात कही, वहीं कहा गया कि केवल शंभू बॉर्डर पर जाम लगाया जाएगा। इस भारत बंद में आज कपड़ा मार्केट सहित सभी छोटे- बड़े बाजार, ऑफिस से लेकर शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। इसके अलावा बस और ट्रेन को बंद करने का फैसला हालातों के मद्देनजर लिया जाएगा। इसके अलावा सभी कर्मचारी यूनियन के साथ विपक्षी पार्टी भी भारत बंद का सहयोग कर रही है।
विज्ञापन

यह रहेगा कार्यक्रम
किसानों की ओर से प्रत्येक ब्लॉक में कार्यक्रम होंगे। अंबाला शहर में सभी किसान अंबाला सिटी की नई अनाज मंडी में एकत्रित होंगे। यहां से किसान पहले पूरे बाजार का फ्लैग मार्च निकालेंगे अगर इस दौरान किसी दुकानदार द्वारा दुकान खोली जाएगी तो उन दुकान को बंद करवाया जाएगा। ऐसे ही अंबाला छावनी में भी सभी फुटबॉल चौक पर एकत्रित होंगे। यहां से बाजारों में फ्लैग मार्च निकाला जाएगा। ऐसे ही बराड़ा के मुख्य चौक, मुलाना के मुख्य चौक, शहजादपुर के मु्ख्य चौक, नारायणगढ़ के मुख्य चौक से एकत्रित होते हुए अपने-अपने क्षेत्र दौरा करते हुए सहयोग का आह्वान करेंगे। इसके बाद शंभू बॉर्डर पर की ओर रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के 12 जगह लगेंगे नाके, 19 जगह का बनाया रूट डायवर्ट प्लान
पुलिस प्रशासन ने जहां 900 मुलाजिमों को तैनाती कर दी है वहीं हालात सामान्य करने के लिए शंभू बार्डर, कुरुक्षेत्र बोर्ड, साहा चौक, हेमामाजरा, मोहड़ा शाहपुर, कड़ासन, अंबाला कालाअंब रोड धनाना, छज्जूमाजरा चौक, बराड़ा, लखनौरा, अग्रसेन चौक, नारायणगढ़, अग्रसेन चौक में नाकाबंदी की जाएगी। प्रत्येक नाके पर 30 मुलाजिम तैनात रहेंगे। इसके अलावा जगह-जगह रूट डायवर्ट का प्लान तैयार किया जाएगा। जिसके चलते टोल प्लाजा देवी नगर, नाका ओवरब्रिज डडियाना, कालका चौक पुल के नीचे, अग्रसेन चौक, कालूमाजरा कट, बाइपास मटहेड्डी, जनसूई हेड कलेरा मोड, अंबाला-जगाधरी रोड दोसडका, नाका दोसड़का ओवरब्रिज के नीचे, छोटा खुड्डा, चौकी मोहड़ा, नाका दुखेड़ी, छावनी सैनिक विश्राम गृह के पास नाका डीलक्स, नाका जग्गी सिटी सेंटर, नाका शहजादपुर यानी रूट डायवर्ट किया जाएगा।
हालात को ध्यान में रखते हुए बसों का होगा संचालन, नियमित तौर पर चलेंगी ट्रेनें
अंबाला। भारत बंद के तहत आज 27 सितंबर को रोडवेज बसों के संचालन को लेकर पहले हालात का जायजा लिया जाएगा कि किस-किस मार्ग पर किसान बैठे हैं और वहां के हालात कैसे हैं, इसके बाद ही बसों के संचालन को लेकर विभागीय अधिकारी फैसला लेंगे। यह जानकारी छावनी बस अड्डा अधीक्षक अजीत सिंह ने दी, वहीं रेलवे के प्रवक्ता वीके पूरवाल ने बताया कि सभी ट्रेन पूर्व की भांति ही चलेंगी।
नारायणगढ़ व शहजादपुर अनाजमंडी रहेगी बंद
नारायणगढ़। किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को किए जाने वाले भारत बंद को नारायणगढ़ अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन ने भी समर्थन देने की घोषणा की है। एसोसिएशन के प्रधान मदन चानना ने बताया कि सोमवार को अनाज मंडी की सभी दुकानें सायं 4 बजे तक बंद रहेंगी। इस दौरान कोई भी आढ़ती न तो अपनी दुकानें खोलेगा और न ही कोई तुलाई का कार्य करेगा। यदि कोई भी किसान अपना धान लेकर मंडी में आता है तो पल्लेदार उसके धान की सिर्फ सुखाई ही कर सकेंगे। सफाई का कार्य सांय 4 बजे के बाद कर सकेंगे। इसी प्रकार शहजादपुर अनाज मंडी के प्रधान हरबंस लाल ने भी शहजादपुर अनाज मंडी बंद रखने की घोषणा की है।

भाकियू के पदाधिकारियों की भारत बंद पर लगाई ड्यूटी
नारायणगढ़। भारतीय किसान यूनियन चढूनी की एक बैठक रविवार को गांव लालपुर में युवा जिला प्रधान जसविंद्र सिंह व जिला मीडिया प्रभारी राजीव शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर बुधवार को होने वाले भारत बंद को लेकर ब्लॉक नारायणगढ़ में भाकियू के पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई। भाकियू नेता राजीव शर्मा ने बताया कि नारायणगढ़ शुगर मिल बनौंदी का पेराई सत्र शीघ्र अति शीघ्र शुरू करने को लेकर 28 सितंबर को चीनी मिल बनौंदी में एक किसान पंचायत का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद केन कमीशनर पंचकूला का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ युवा प्रधान मनीष गुज्जर, राजीव राणा, धनराज, कंवरपाल, मनीष भूखड़ी, चरणजीत सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed