फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bhandara organized by Peer Baba Mama Bhanja Sanstha

पीर बाबा मामा भांजा संस्था की ओर से लगाया गया भंडारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Bhandara organized by Peer Baba Mama Bhanja Sanstha
अंबाला छावनी के वायु सेना क्षेत्र में भंडारे का प्रसाद वितरित करते पीर बाबा मामा भांजा संस्था के - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। पिछले वर्ष की भांति इस बार भी वायु सेना के क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नागा बाबा की समाधि पर लोग नतमस्तक होने से वंचित रहे। कोरोना के चलते नागा बाबा की समाधि पर किसी भी बाहरी व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं मिल पाई। इस बार भी गांव धूलकोट के क्षेत्र में लगे वायु सेना के गेट को सभी लोगो के लिए नहीं खोला गया। इससे श्रद्धालुओं में निराशा देखने को मिली है। इधर धूलकोट गांव में पहले की भांति मेले में दुकानें सजी रही। दूर-दराज से श्रद्धालु भी नतमस्तक होने के उद्देश्य से वहां पर पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान पीर बाबा मामा भांजा संस्था की ओर से हर वर्ष की तरह श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई। संस्था के सदस्य जनकराज, अजय कुमार, तरुण गुलाटी, अशीष वोहरा, नीरज गुप्ता, राकेश गुप्ता आदि ने बताया कि यह संस्था 1986 से पीर बाबा की सेवा कर रही है। इसी प्रकार 2007 से वायु सेना क्षेत्र के नागा बाबा की समाधि पर खुलने वाले किवाड़ पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाता है। पिछले दो सालों से इस नागा बाबा की समाधि के किवाड़ श्रद्धालुओं के लिए नहीं खोले गए हैं। वायु सेना अधिकारियों की ओर से गुरुद्वारा कमेटी के कुछ सदस्यों से एक दिन पहले आधार कार्ड आदि लिए गए थे। जिसके आधार पर कुछ लोगों को ही नागा बाबा की समाधि पर जाने की अनुमति मिल सकी है। उन्हीं लोगों की ओर से नागा बाबा की समाधि पर पूजा अर्चना आदि की गई है। बाकी श्रद्धालु दूर दराज से आए थे जोकि नागा बाबा के दर्शन किए बिना ही वापस लौट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed