फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bhadog's team becomes winner in Kabaddi

Ambala News: कबड्डी में भड़ोग की टीम बनी विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Bhadog's team becomes winner in Kabaddi
खेल प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे, बच्चों के साथ प्रिंसीपल व अन्य।
शहजादपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भड़ोग में आयोजित खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। अंडर-19 लड़कों की कबड्डी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच में भड़ोग का मुकाबला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनाना से हुआ। भड़ोग की टीम ने धनाना को 28-25 से शिकस्त दी। भड़ोग की टीम का फाइनल मुकाबला जटवाड़ की टीम से हुआ। भड़ोग की टीम ने जटवाड़ को 53-31 से हराकर फाइनल जीता।
विज्ञापन

वहीं लड़कों की अंडर-14 कबड्डी प्रतियोगिता में भड़ोग की टीम का मुकाबला राजकीय उच्च विद्यालय खानपुर ब्राह्मणा की टीम से हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में भड़ोग की टीम ने खानपुर ब्राह्मणा की टीम को 29-20 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 व अंडर-14 लड़कों की कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भड़ोग की टीमों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वलीफाई किया।
विज्ञापन

स्कूल प्रिंसिपल मोनिका कोचर ने स्कूल के विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में पीटीआई सेठी लाल, अध्यापक मनीष कुमार, अनिल कुमार,जतिन्द्र कुमार, जसविन्द्र सिंह, संजीव कुमार, गुरनाम धीमान,चेदीश कुमार ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed