फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Beverages without expiry dates being sold on the Jan Shatabdi Express.

Ambala News: जन शताब्दी एक्सप्रेस में बिना एक्सपायरी डेट के बिक रहे पेय पदार्थ

Sat, 11 Jul 2026 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 11 Jul 2026 03:45 AM IST
विज्ञापन
Beverages without expiry dates being sold on the Jan Shatabdi Express.
अंबाला। ट्रेन नंबर 12057 दिल्ली-दौलतपुर चौक जन शताब्दी एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्रियों को असुरक्षित खाद्य सामग्री परोसी जा रही है। कोच नंबर डी-2 की सीट नंबर 65 पर बैठे यात्री अरुण ने सोशल मीडिया के माध्यम से रेलवे प्रशासन को शिकायत भेजी है। यात्री का आरोप है कि ट्रेन में बेचे जा रहे पेय पदार्थों पर न तो कोई रेट अंकित है और न ही एक्सपायरी डेट।-----
विज्ञापन

यात्री द्वारा पकड़े जाने पर जब वेंडर से इस संबंध में सवाल किया गया, तो उसने अपनी गलती मानने के बजाय बेहद अजीब तर्क दिया। वेंडर ने सफाई देते हुए कहा कि पेय पदार्थों को ठंडा रखने के लिए बर्फ में रखा जाता है, जिसके कारण उन पर छपी रेट और एक्सपायरी डेट मिट जाती है। यह गोलमोल जवाब खाद्य सुरक्षा के प्रति रेलवे के वेंडरों की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।
विज्ञापन

यात्री अरुण ने इस पूरे वाक्य को अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा किया है। वीडियो और पोस्ट वायरल होने के बाद रेल यात्रियों ने प्रतिक्रिया दी है। रेल यात्री अमित, दिनेश व आकाश का कहना है कि रेलवे द्वारा अधिकृत वेंडर यात्रियों के स्वास्थ्य को दांव पर लगाकर एक्सपायर्ड या अवैध सामग्री बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री ने रेल मंत्रालय और संबंधित रेल मंडल से मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। अरुण ने मांग की है कि दोषी वेंडर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और ट्रेन में बिकने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।
रेलवे के स्पष्ट निर्देश हैं कि ट्रेन में केवल अधिकृत वेंडर ही सामान बेच सकते हैं और हर उत्पाद पर एमआरपी व एक्सपायरी डेट का स्पष्ट उल्लेख होना अनिवार्य है। बिना एक्सपायरी डेट के सामान बेचना न केवल रेलवे के नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत भी दंडनीय अपराध है। संवाद

----
अभी मेरे पास इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है। फिर भी अपने स्तर पर मामले की जांच करवाई जाएगी और खामी पाए जाने पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

यशनजीत सिंह, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक,अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed