फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Became a fake Vigilance Inspector, arrived to check the attendance of railway personnel

फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर बन जांचने पहुंचा रेलवे कर्मियों की हाजिरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Became a fake Vigilance Inspector, arrived to check the attendance of railway personnel
अंबाला। छावनी रेलवे स्टेशन पर संदिग्धों व शरारती तत्वों की धरपकड़ के लिए बेशक जीआरपी व आरपीएफ चौकसी बरत रही हो लेकिन इसके बावजूद भी अज्ञात व्यक्ति सुरक्षा एजेंसी का नाम लेकर लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को चर्चा का विषय बन गया जब ऑपरेटिंग विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी के साथ एक अज्ञात व्यक्ति कर्मचारियों की हाजिरी की जांच करने के लिए स्टेशन पर पहुंच गया।
विज्ञापन

पहले विजिलेंस इंस्पेक्टर बने अज्ञात व्यक्ति ने कमरा नंबर 14 में हाजिरी रजिस्टर को जांचा, लेकिन वो जिन कर्मचारियों की हाजिरी की जांच करने आया था, उनकी हाजिरी कमरा नंबर 24 में लगती थी, इसलिए वह तुरंत कमरा नंबर 24 में पहुंच गया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान ऑपरेटिंग विभाग का एक कर्मचारी भी उसके साथ रहा। कमरा नंबर 24 में बैठे कर्मचारियों को रेलवे कर्मचारी ने बताया कि यह व्यक्ति विजिलेंस इंस्पेक्टर है और कुछ रेलवे कर्मचारियों की हाजिरी की जांच करने के लिए आया है तो वहां मौजूद विभागीय अधिकारी ने उससे आई कार्ड और इजाजत पत्र की मांग की जोकि वह नहीं दिखा पाया। मामला गंभीर होता देख कुछ देर बाद ही अज्ञात विजिलेंस इंस्पेक्टर उक्त रेलवे कर्मचारी के साथ मौके से खिसक गया। विभागीय कर्मचारियों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी है।
विज्ञापन

करेंगे जांच
अभी चंडीगढ़ में हूं और मामला मेरे संज्ञान में आया है। एक व्यक्ति किसी रेलवे कर्मचारी के साथ पहले कमरा नंबर 14 में गया और फिर 24 में, यहां उसने कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर देखने की मांग की थी। अब वह नकली है या असली, यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बीएस गिल, निदेशक छावनी स्टेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed