फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Beautification of martyr memorial will happen soon

शहीदी स्मारक का जल्द होगा सुंदरीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Beautification of martyr memorial will happen soon
करीब 300 करोड़ की लागत से बनने वाले शहीद स्मारक में सुंदरीकरण के कार्य को जल्द शुरू किया जाए, साथ ही यहां आकर्षक किस्म के पौधे लगाए जाए। यह जानकारी मंत्री विज ने शुक्रवार को अपने शास्त्री कॉलोनी स्थित आवास पर शहीदी स्मारक एवं अन्य विकास कार्यों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक में दी। उन्होंने निर्देश दिए कि स्मारक में जहां निर्माण कार्य पूरा हो चुका है वहां पर जमीन को लेवल करते हुए सुंदरीकरण के कार्य को शुरू किया जाए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) के बागवानी विंग अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्मारक में ऐसे किस्म के पौधे लगाए जाएं जोकि देखने में आकर्षक लगे। जिस स्थान पर लैंड-स्केपिंग की जानी है वहां पर कार्य को शुरू करवाया जाए। शहीद स्मारक में मेमोरियल टॉवर, वाहनों के पार्किंग अलॉट एवं अन्य सिविल वर्क को लेकर अधिकारियों से मंत्री विज ने जानकारी हासिल की। मंत्री विज को बताया कि मेमोरियल टॉवर लगाने के लिए फाउंडेशन लगभग तैयार हो चुकी है और जल्द ही यहां कमल का फूल लगाने का भी कार्य आरंभ किया जाएगा। बैठक में पीडब्ल्यूडी, पीडब्ल्यूडी बागवानी, सिंचाई विभाग, वन विभाग, नगर परिषद, नेशनल हाईवे अथॉरिटी, बिजली निगम सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहीद स्मारक में आने-जाने के लिए अलग से रास्ता बनाने को लेकर बैठक में चर्चा हुई। अभी केवल जीटी रोड की एक साइड की सर्विस लेन से ही वाहन चालक शहीद स्मारक तक आ जा सकते हैं। मगर गृहमंत्री अनिल विज ने दूसरी साइड की लेन से भी कनेक्टिविटी को लेकर अलग रास्ता बनाने को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। इस पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी अधिकारियों एवं पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed