फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   BCA approved in DAV College

Ambala News: डीएवी कॉलेज में बीसीए की मिली मंजूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
BCA approved in DAV College
शहर के डीएवी कॉलेज में आवेदन करते अभ्यर्थी। संवाद
अंबाला सिटी। डीएवी कॉलेज में कोर्स में दाखिले के लिए अभ्यर्थी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इस शैक्षणिक सत्र में सात कोर्स की 920 सीट पर दाखिला होगा। कॉलेज में सोमवार तक 454 आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन

कॉलेज में 2017 में बंद हुआ बीसीए कोर्स भी अगले शैक्षणिक वर्ष में शुरू होगा। इस कोर्स के शुरू करने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने मंजूरी दे दी है। अब कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की टीम की ओर से कॉलेज में निरीक्षण किया जाएगा। वहीं, कॉलेज में बीएससी लाइफ साइंस एडिड और बीए में रुझान देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

कोर्सों में पहुंचे आवेदन और कुल सीट
कोर्स सीट आवेदन
बीए 320 177
बीकॉम एडिड 240 102
बीकॉम कंप्यूटर एप्लीकेशन 50 33
फैशन डिजाइनिंग 30 18
बीएससी लाइफ साइंस एडिड60 60
बीएससी लाइफ साइंस सेल्फ फाइनांस 20 15
बीएससी फिजिकल साइंस 200 49

कॉलेज में फार्म किए जा रहे सत्यापित
सभी कॉलेजों में पहुंच रहे आवेदन को स्टाफ की ओर से ऑनलाइन आवेदन किया जा रहा है। अगर किसी अभ्यर्थी के फार्म में कोई आपत्ति होती है तो उसे ऑनलाइन ही ठीक करने के लिए कहा जा रहा है। यह मैसेज अभ्यर्थी के मोबाइल पर पहुंच रहे हैं। आवेदन के बाद कॉलेजों में पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कॉलेज में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी पहुंच रहे हैं। बीए, बीकॉम जैसे परंपरागत कोर्स के साथ ही बीएससी कोर्स में भी विद्यार्थी रुझान दिखा रहे हैं। अगले शैक्षणिक वर्ष से कॉलेज में बीसीए कोर्स भी शुरू होगा। इसके लिए उच्चतर शिक्षा विभाग से मंजूरी मिल गई है।
प्रो. राजीव महाजन, प्राचार्य, डीएवी कॉलेज, अंबाला शहर।

शहर के डीएवी कॉलेज में आवेदन करते अभ्यर्थी। संवाद

शहर के डीएवी कॉलेज में आवेदन करते अभ्यर्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed