{"_id":"6792a315050103c7250dc754","slug":"baragarh-modern-sports-stadium-handed-over-to-sports-department-ambala-news-c-36-1-sknl1017-136455-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बड़ागढ़ मॉडर्न स्पोर्ट्स स्टेडियम हुआ खेल विभाग के हेंडओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बड़ागढ़ मॉडर्न स्पोर्ट्स स्टेडियम हुआ खेल विभाग के हेंडओवर
विज्ञापन
शहजादपुर (अंबाला)। शहजादपुर के बड़ागढ़ गांव में बनकर तैयार हुआ मॉडर्न स्पोर्ट्स स्टेडियम आखिरकार खेल विभाग के हेंडओवर हो गया है। वीरवार को जिला खेल अधिकारी राजबीर ने खुद स्टेडियम में व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। स्टेडियम के निर्माण को लेकर पीडब्ल्यूडी बीएंड आर के अधिकारियों से भी चर्चा की। हालांकि स्टेडियम में हॉकी का मैदान सहित अन्य तैयारियां तो पूरी हो गई थी लेकिन स्वीमिंग पूल को चालू होने में अभी थोड़ा समय लगेगा। इसलिए अभी स्वीमिंग पूल को विभाग ने अपने हेंडओवर नहीं लिया है। इसलिए स्वीमिंग के खिलाड़ियों को अभी ओर इंतजार करना पड़ सकता है।
बिजली मीटर लगने के बाद ही हो गया था कबड्डी का महाकुंभ
स्टेडियम तैयार होने के बाद बिजली मीटर लगाने का काम चल रहा था। इसी बीच 21 जनवरी को कबड्डी के महाकुंभ के साथ-साथ स्टेडियम का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित कर दिया गया था। ऐसे में विभाग द्वारा कागजी तौर पर स्टेडियम के हेंडओवर की प्रक्रिया लटकी हुई थी। अभी फिलहाल नारायणगढ़ में हॉकी की खेल नर्सरी चल रही है। रोजाना इस स्टेडियम में दर्जनों खिलाड़ी पहुंच रहे हैं। इसके अलावा अलग-अलग खेलों के कोच भी तैनात कर दिए गए है।
बड़ागढ़ गांव का मॉडर्न स्पोर्ट्स स्टेडियम खेल विभाग के हेंडओवर हो गया है। अभी स्वीमिंग पूल का काम चलने के कारण उसे हेंडओवर नहीं किया गया है। जल्द ही उसका भी काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
राजबीर सिंह रंगा, जिला खेल अधिकारी, अंबाला