फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Barada residents will soon get the facility of bus queue shelter

Ambala News: बराडावासियों को जल्द मिलेगी बस क्यू शेल्टर की सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Barada residents will soon get the facility of bus queue shelter
अंबाला। जिला में कई जगहों पर या तो बस क्यू शेल्टर है हीं नहीं या फिर कुछ जगहों पर बस क्यू शेल्टरों की हालत खराब हुई पड़ी है। ऐसे में रोडवेज द्वारा जहां पर बस क्यू शेल्टर नहीं है वहां पर बस क्यू शेल्टर लगाने का काम किया जा रहा है। इन बस क्यू शेल्टर के लगने से यात्रियों को धूप ओर बरसात से राहत मिलेगी। बराड़ा के दो गांव में बस क्यू शेल्टर बनाए जाएंगे। इन बस क्यू शेल्टर के लिए रोडवेज की और से फंड जारी कर दिया गया है। वहीं परिवहन, ऊर्जा और श्रम मंत्री अनिल विज के निर्देश पर अंबाला छावनी में भी 24 बस क्यू शेल्टर बनाए जाने हैं। इन बस क्यू शेल्टर का निर्माण नगर परिषद अंबाला सदर द्वारा जल्द शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें बराड़ा के लोगों को जल्द ही बस क्यू शेल्टर की सुविधा मिलने वाली है। यह बस क्यू शेल्टर गांव तर और गांव सिम्बला में बनाए जाएंगे। गांव तर में बस क्यू शेल्टर बनाने के लिए रोडवेज विभाग द्वारा दो लाख 65 हजार रुपये का फंड जारी किया गया है। यह फंड पंचायती राज बराड़ा को जारी कर दिया गया है। जल्द ही पंचायती राज इस बस क्यू शेल्टर का निर्माण करवाएगा। इसी तरह से गांव सिम्बला में भी बनने वाले बस क्यू शेल्टर का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
बराड़ा के गांव तर ओर सिम्बला में बनने वाले बस क्यू शेल्टर का निमार्ण पंचायती राज की ओर से करवाया जाएगा।
राजेश कुमार,सचिव, नगर परिषद, अंबाला सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed