{"_id":"67ba3287187c6f5b5e0ab508","slug":"bar-associations-decision-to-suspend-work-today-ambala-news-c-36-1-amb1001-138040-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रेलवे अंडरपास की निगरानी करेगी विशेष टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रेलवे अंडरपास की निगरानी करेगी विशेष टीम
विज्ञापन
रेलवे अंडरपास की खामियों को लेकर अमर उजाला में प्रकाशित समाचार। फाइल फोटो
अंबाला। रेलवे लाइनों पर बने अंडरपास की निगरानी के लिए विशेष दस्ते को तैनात किया जाएगा। इस दस्ते में ऐसे प्रशिक्षित कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा जो अंडरपास में होने वाले जलभराव की समस्या से निपटने में सक्षम होंगे।
विपरीत परिस्थिति में भी मौके पर पहुंचकर लोगों को राहत पहुंचा सकेंगे। इसके निर्देश अंबाला रेल मंडल के प्रबंधक विनोद भाटिया ने दिए हैं ताकि बारिश के दिनों में होने वाले जलभराव की समस्या से समय रहते निपटा जा सके। रेलवे के विशेष दस्ते में इंजीनियरिंग विभाग के अलावा अन्य तकनीकी कर्मचारियों को भी शामिल किया जाएगा। दस्ते के हवाले व्यवस्थाओं के सुधार की जिम्मेदारी तो होगी ही, वहीं वो यह भी आंकलन करेंगे कि आखिर अंडरपास में जलभराव क्यों होता है और इसका निस्तारण स्थाई तरीके से किस प्रकार किया जा सकता है ताकि हमेशा बनने वाली विपरीत परिस्थिति से बिना किसी परेशानी के निपटा जा सके।
इसके लिए कुछ योजनाओं पर मंत्रणा चल रही है। इसके तहत भूमिगत पाइपों को बिछाकर तालाब तक ले जाना या फिर भूमिगत ही एक गहरा गड्ढा बनाकर पानी की निकासी का प्रबंध करना शामिल है।
विज्ञापन
पंप सेट रखने के निर्देश
अंडरपास में जलभराव के दौरान पंप सेटों की भी मदद ली जाएगी ताकि अंडरपास से लोगों सहित वाहनों का आवागमन सुचारु ढंग से हो सके। इसके लिए भी टीम को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं ताकि मौके पर पहुंचकर लोगों को राहत पहुंचाई जा सके। हालांकि मौजूदा समय में कुछ अंडरपास के अंदर नालियों का निर्माण किया गया है ताकि गंदगी इनके अंदर जमा होती रहे और फिर इसे समयबद्ध तरीके से साफ भी करवाया जा सके। इसके अलावा मदद के लिए भी अंडरपास की दीवारों पर हेल्पलाइन नंबर भी अंकित किए जा रहे हैं।
अंडरपास की हालत हो रही खस्ता
अंबाला कैंट स्टेशन के नजदीक अंबाला-लुधियाना सहित दिल्ली और चंडीगढ़ रेल सेक्शन पर लगभग दर्जनभर अंडरपास हैं जोकि बिना बारिश के ही जलभराव का कारण बने हैं। ऐसे में लोगों को हमेशा आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश के दिनों में तो अंडरपास तालाब का रूप धारण कर लेते हैं और इससे कई-कई दिनों तक आवागमन भी बंद हो जाता है।
वर्जन
अंडरपास में जलभराव की समस्या सहित अन्य खामियों को दुरुस्त करने लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं। वहीं किसी भी विपरीत हालात से निपटने के लिए भी विशेष दस्ते का गठन किया गया है जोकि तुरंत मौके पर पहुंचकर जलभराव की समस्या का समाधान करने में सक्षम है।
विनोद भाटिया, डीआरएम अंबाला।