फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bank employee cheated woman of Rs 10.88 lakh

Ambala News: बैंककर्मी ने महिला से की 10.88 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Bank employee cheated woman of Rs 10.88 lakh
साहा। संभालखा गांव में स्थित एक्सिस बैंक के कर्मचारी प्रवीन शर्मा ने महिला के साथ 10 लाख 88 हजार की धोखाधड़ी की है। इस मामले में बोह निवासी दुलारी ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी प्रीति और बेटा शुभम। उसने दोनों की शादी 2020 में तय की और शादी के लिए पैसों की जरूरत थी।
विज्ञापन

उनके बोह में रहने वाला युवक प्रवीन शर्मा के साथ उनकी बातचीत हुई। उसने बताया कि वह संभालखा गांव के एक्सिस बैंक में नौकरी करता है और वह उनका लोन करा देगा। दुलारी देवी ने अपने जमीन के कागज प्रवीन को दे दिए। प्रवीन ने उनकी जमीन के कागजों के स्तर पर दुलारी देवी को संभालखा गांव में स्थित एक्सिस बैंक से 2020 में 10 लाख 88 हजार की लिमिट बनवा दी।
विज्ञापन

दुलारी देवी अनपढ़ थी। इस कारण वह चेक पर हिंदी में हस्ताक्षर करके प्रवीन को पैसे निकालने के लिए दे देती थी। प्रवीण बैंक से पैसे निकालकर दुलारी को देता था। दुलारी ने बताया कि जब उसको लोन के पैसों की जरूरत नहीं रही तो फरवरी और मार्च 2022 में दुलारी और उसका बेटा शुभम एक्सिस बैंक में पहुंचे, वहां पर उनको प्रवीन मिला। पीड़िता दुलारी ने प्रवीन को कहा कि वह लोन बंद करवाना चाहती है और उसको कागज दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीन ने उनको कहा कि आपके कागज ले लिए हैं और एक महीने बाद आपको बैंक से एनओसी दिलवा देगा। दुलारी और उसका लड़का शुभम लगातार बैंक के चक्कर काटते रहे, लेकिन काम नहीं हुआ। पांच महीने बीत जाने के बाद दोबारा वह और उसका लड़का बैंक में मैनेजर से मिलने पहुंचे। मैनेजर ने जब उनको कहा कि अभी आपकी तरफ लोन की रकम 10 लाख 88 हजार खड़े हैं। इसलिए आपको एनओसी नहीं मिल सकती। मैनेजर ने साफतौर पर मना कर दिया। जब दुलारी ने मैनेजर को कहा कि अक्टूबर 2021 में हमने तो प्रवीन को पैसे और कागजात दे दिए थे और पूरे पैसे भी भर दिए हैं।
मैनेजर ने कहा कि रिकॉर्ड में तो आपकी तरफ पैसे अभी खड़े हैं। दुलारी ने इस बात पर प्रवीन से बातचीत की तो उसने उनको आजकल करके टालता रहा। मई 2023 में दुलारी बैंक दोबारा गई और मैनेजर के सामने प्रवीन ने अपनी गलती मानी और कहा कि उसने ही 10 लाख रुपये दुलारी के खाते से निकलवाए हैं। प्रवीण ने दुलारी को विश्वास दिलाया कि वह जल्द ही उनके पैसे वापस कर देगा। बैंक के मैनेजर ने भी कहा कि 15 दिन में आपके पैसे दिलवा देगा।

दुलारी ने बताया कि एक्सिस बैंक संभालखा के मैनेजर व अन्य कर्मचारियों का भी इस धोखाधड़ी में हाथ है। प्रवीन शर्मा ने उसको विश्वास में लेकर,बैंक मैनेजर व कर्मचारियों के साथ मिली भगत करके उसके साथ धोखाधड़ी कर 10 लाख 88 हजार रुपए हड़प लिए हैं।दुलारी ने पुलिस को शिकायत सौंप बैंक के मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed