फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ban on two drugs affecting vultures and eagles

Ambala News: गिद्ध और चील को प्रभावित करने वाली दो दवाओं पर बैन, मांसाहारी पक्षियों की आबादी घटा रही थी

Thu, 03 Aug 2023 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Aug 2023 02:21 AM IST
सार

दर्द निवारक के रूप में वर्षों से कीटोप्रोफैन और एसीक्लोफेनिक नाम की दवा का प्रचल था। वहीं 80 फीसद गिद्ध अकेले भारत में हैं तो पूरे एशिया में 20 फीसद गिद्द हैं।

विज्ञापन
Ban on two drugs affecting vultures and eagles
गिद्ध (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

विस्तार

गिद्ध, चील और कौए की संख्या को प्रभावित करने वाली दो दवाओं पर भारत सरकार ने रोक लगा दी है। इनकी संख्या कम होने का एक कारण पशुपालन के क्षेत्र में उपयोग होने वाली दो दवाओं को बताया है। कीटोप्रोफैन और एसीक्लोफेनाक नाम की इन दवाओं की बिक्री और इस्तेमाल पर 31 जुलाई से भारत सरकार ने बंद कर दिया है।

विज्ञापन


इन दवाओं को देश में पशुओं में एक दर्द निवारक (पेन किलर) के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसके इस्तेमाल को बंद करने की अधिसूचना भारत सरकार ने जारी की। इसके लिए पशुपालन के क्षेत्र में उपचार करने वाले संस्थान भी सक्रिय हो गया। हरियाणा में भी वेटरनरी चिकित्सालयों ने इन दोनों दवाओं का इस्तेमाल तत्काल बंद करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि भारत में गिद्धाें की एशिया की लगभग 80 प्रतिशत आबादी पाई जाती है। इसमें भी नौ प्रजातियों में से चार विलुप्त होने के कगार पर हैं। नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पशु प्रभाग के पूर्व उप महानिदेशक और जम्मू कश्मीर स्थित शेर ए कश्मीर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बीएन त्रिपाठी बताते हैं कि भारत सरकार ने इन दो दवाओं को बंद करने की अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांसाहारी पक्षियों की आबादी घटा रही थी ये दवाएं
दरअसल गाय भैंसों या अन्य पशुओं में बीमारियां होने पर इन दोनों दवाओं को पेन किलर के रूप में दिया जाता था। अब अगर गिद्ध, चील या कौए अगर इस दवा को लेने वाले पशु का मांस का सेवन करते तो उनकी जान चली जाती। ऐसे धीमे धीमे कर गिद्धाें और चील की आबादी पर असर पड़ा। दिल्ली हाईकोर्ट में मामले में एक जनहित याचिका अधिवक्ता गौरव ने लगाई। इसके बाद इस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आदेश दिया। अब आदेश के अनुरूप स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने 31 जुलाई को भारत सरकार ने अधिसूचना जारी की है।


पहले डिक्लोफिनाक को भी किया था बंद
हिसार स्थित लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के डायरेक्टर रिसर्च डाॅ. नरेश जिंदल से जब इस मामले पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि इन दो दवाओं से पहले डिक्लोफिनाक नाम की दवा आती थी। उसका प्रयोग हल्के बुखार या पेन किलर के रूप में किया जाता था। इन दवाओं का सेवन करने के बाद अगर पशु मर जाता है तो चील या गिद्ध उसे खाते थे। इससे उन पर प्रभाव पड़ता था। वर्तमान में बैन की गई दोनों दवाएं भी डिक्लोफिनाक से ही मिलती जुलती हैं। अब इनका प्रयोग वर्जित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed