फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ban on 5 ml syringes, vaccines will be administered using old ones

Ambala News: पांच एमएल सिरिंज पर रोक, पुरानी से लगेंगे टीके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Ban on 5 ml syringes, vaccines will be administered using old ones
अंबाला सिटी। नागरिक अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर में पहुंची पांच एमएल की सिरिंज के मामले में अब कंपनी ने सीएमओ कार्यालय को जवाब दिया है। हैरानी की बात है कि कंपनी प्रबंधन ने सिरिंज की कमी का पूरा ठीकरा स्वास्थ्य कर्मचारियों पर फोड़ा है।
विज्ञापन

प्रबंधन का कहना है कि सिरिंज में कोई कमी नहीं है। इस्तेमाल करने के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने की आवश्यकता है। हालांकि अभी तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। फिलहाल इन सिरिंज के इस्तेमाल को बंद कर दिया है। इनके स्थान पर पुरानी सिरिंज को ही इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके साथ ही ट्रामा से भी सारा स्टॉक वापिस कर दिया गया है।
विज्ञापन

यह था पूरा मामला
बीते सप्ताह ही नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर में पांच एमएल की नई सिरिंज आई थी। इस्तेमाल करने के दौरान पता लगा कि दवा भरने से पहले ही सिरिंज का लॉक टूट रहा था। इसलिए एक डिब्बे में से 20 सिरिंज टूट रही थी। इससे मरीजों को टीका लगाने में भी अधिक समय लग रहा था। इसके बाद ट्रामा सेंटर की ओर से पीएमओ को पत्र भी लिखा गया था। इसके बाद यह मामला सीएमओ कार्यालय पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जप
मौजूदा हालातों के चलते कंपनी के जवाब पर फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अस्पताल प्रशासन को वर्तमान के लिए इन सिरिंज के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए कहा गया है।
-डॉ. राकेश सहल, सीएमओ स्वास्थ्य विभाग, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed