फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bambiha gang revealed on facebook in ambala double murder

बंबीहा गैंग का कबूलनामा: अंबाला च जेड़े दो मर्डर होए हैं ओ दोनों बेकसूर सी, औनां दा किसी नाल कोई लेना-देना नई सी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Bambiha gang revealed on facebook in ambala double murder
कालका चौक पर हुए दोहरे हत्याकांड के तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली रहे। लेकिन इस दौरान पंजाब के दविंद्र बंबीहा गैंग की नई पोस्ट ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। बंबीहा गैंग ने फेसबुक पर डाली पोस्ट में साफ कर दिया है कि जिन दो युवकों की इस वारदात में जान गई, वे दोनों बेकसूर थे, भगवान उनकी आत्मा को शांति और परिवार को सहन शक्ति दे। हम इस गुनाह का कभी प्रायश्चित नहीं कर सकते, लेकिन जिनका काम तमाम करना है, उन्हें हम किसी हाल में नहीं छोड़ेंगे। ऐसे में अब पुलिस का सीधा शक इस हत्याकांड में बंबीहा गैंग पर टिक गया है।
विज्ञापन

उधर, दूसरी तरह बंबीहा गैंग ने इससे पहले की गई पोस्ट में जिस मनीष की हत्या की जिम्मेदारी ली थी, उसने शुक्रवार को पंचकूला की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उस पर भी कई आपराधिक केस दर्ज हैं। यह पोस्ट दविंदर बंबीहा ने डाली है और सुखबीर सिंह बुड्डा क्यूसा सहित 8 के साथ शेयर की गई है।
विज्ञापन

यह लिखा गया है पोस्ट में...
‘अंबाला च जेड़े दो मर्डर होए हैं ओ दोनों बेकसूर सी, औणां दा किसी नाल कोई लेना-देना नई सी, अपना फारा जिनां दा कम करके आया सी, मिस अंडरस्टेंडिंग दे कारण इनां दोनों परिवारां नूं नुकसान हो गया, इस पाप दे दोषी असी खुद आं, जिदा कदे प्रायश्चित नई कर सकदे, असी उनां दे परिवार तों हथ जोड़ के माफी मंगदे आं, वाहेगुरु दोनों परवां दी आत्मा नूं शांति देवे, घर से परिवार वालेयां नूं इस दुख दी घड़ी च हौसला दे, हो सके ते इस पास दे लई माफ कर देयो, इक गल होर कई बंदे मशहूर होण दे चक्कर च सोशल मीडिया से झूठे न्यू अपलोड कर रहे ने ते झूठियां वाहवाइया लुटियां जांदे हैं और जिनां दा काम करना सी, हुण असी औनां नूं बिल्कुल नहीं छडनां, वेट एंड वाच, दविंदर बंबीहा ग्रुप, रिस्पेक्ट वूमेन हेल्प पूअर अवायड टू ड्रग।
विज्ञापन
विज्ञापन

2017 में बाउंसर अमित उर्फ मीत की हत्या को माना जा रहा है कारण
- 2017 में बाउंसर अमित कुुमार उर्फ मीत की गगनदीप सिंह ढिल्लों गैंग के सदस्यों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस समय मीत अपनी मां के साथ चंडीगढ़ के सकेतड़ी के मंदिर में माथा टेकने जा रहा था। ढिल्लों अंबाला के सेंट्रल जेल में बंद है। इस समय माना जा रहा है कि इस समय बंबीहा और भूप्पी ग्रुप मिलकर चल रहे हैं। ऐसे में नई पोस्ट अपलोड होने के बाद पुलिस का पूरा शक बंबीहा गैंग पर जा टिका है। बता दें कि इस गैंग ने वारदात वाले दिन भी फेसबुक पर पोस्ट डालकर कबूल किया था कि वारदात को हमने अंजाम दिया है। हमने ही मनीष और गुरप्रीत उर्फ प्रिंस को मारा लेकिन जब मृतकों के नाम राहुल और प्रदीप पता चले तो पोस्ट डिलीट कर दी गई थी।

बंबीहा ग्रुप ने फेसबुक पर पोस्ट डाली है, जिसमें उसने लिखा है कि अंबाला दो युवकों की हत्या अनजाने में हो गई है, दोनों बेकसूर हैं। जिनका मारना था, उन्हें अब भी नहीं छोड़ेंगे। पहले इसी ग्रुप ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी। मामले की जांच जारी है। आरोपी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
- रामकुमार, एसएचओ कोतवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed