{"_id":"62dd9a363beeea04327124f9","slug":"bags-will-be-made-from-the-deposit-amount-of-polythene-challan-ambala-news-knl11569363","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन के चालान की जमा राशि से बनेंगे थैले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन के चालान की जमा राशि से बनेंगे थैले
विज्ञापन
अंबाला। नगर परिषद ने पॉलिथीन के लिए काटे गए चालान से जमा राशि को जागरूकता के लिए खर्च करने का निर्णय लिया है। पहल करते हुए परिषद के अधिकारी चालान की राशि से कपड़े के थैले बनवाएंगे और दुकानदारों सहित बाजारों में वितरित करेंगे। अधिकारी पॉलिथीन मुक्त करने के लिए जागरूकता के अलग-अलग तरीकों की खोज करेंगे।
बता दें कि एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई थी। इसके चलते बाजारों में पॉलिथीन व डिस्पोजेबल आदि मिलने पर नगर परिषद की टीम चालान काटे रही है। अभी तक रिषद की टीम करीब एक लाख 32 हजार रुपये की राशि एकत्रित कर चुकी है। टीमें गठित कर नियमित तौर पर यह कार्रवाई अमल में लाई जाती है। साथ ही जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए चालान की जमा राशि को अब जागरूकता कार्यक्रमों में खर्च करने का निर्णय लिया है। परिषद के अधिकारियों की मानें तो लोग अगर जागरूक हो गए तो अपने आप ही शहर की सूरत बदल जाएगी।
पॉलिथीन के चालान से वसूली गई जुर्माना राशि जागरूकता पर खर्च की जाएगी। साथ ही थैले बनवाकर निशुल्क वितरित किए जाएंगे, ताकि लोग जागरूक हों।
-रविंद्र सिंह, ईओ, नगर परिषद छावनी