{"_id":"5807c1bd4f1c1b592c704bf4","slug":"back-govrmant-na-shmaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सरकार की नासमझी थी पुलिस कमिश्नरी : विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सरकार की नासमझी थी पुलिस कमिश्नरी : विज
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
Updated Thu, 20 Oct 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला कैंट। पुलिस कमिश्नरी भंग करने के बाद भड़के विपक्ष पर मंत्री विज ने कहा कि पूर्व सरकार की नासमझी का नतीजा थी। जो कमिश्नरी भंग होने का विरोध कर रहे हैं, वे ऐसा कर सकते हैं, क्योंकि यह अब विपक्ष की आदत बन चुकी है। वे बुधवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अंबाला जैसे ग्रामीण बाहुल्य जिला में पुलिस कमिश्नरी का गठन पूर्व सरकार की नासमझी का परिणाम था। पूर्व मुख्यमंत्री को कानून, शासन और प्रशासन का ज्ञान नहीं है और इसलिए गैर कानूनी फैसला लेकर अंबाला में यह कमिश्नरी स्थापित की गई थी। उन्होंने कहा कि कानूनी तौर पर पुलिस कमिश्नरी मेजर अर्बन क्षेत्रों में ही लगाई जाती है। उन्होंने कहा कि अंबाला को कमिश्नरी से हटाकर जनहित में काम किया है, जबकि कमिश्नरी से हटने पर अंबाला का विकास तेजी से होगा। ड्रग इंस्पेक्टरों की कमी पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि ड्रग इंस्पेक्टरों की कमी पूरी करने के लिए प्रदेश में जल्द 154 ड्रग इंस्पेक्टर की भर्ती जल्द की जायेगी। खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग में स्टाफ की कमी के प्रश्न पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग व ऐसे कार्यों से जुड़े अन्य कर्मियों के पद भरने की प्रक्रिया शीघ्र आरंभ की जाएगी।
विज्ञापन