फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   babiha gang in ambala dauble murder

बंबीहा गैंग के सरगना दविंद्र का 5 साल पहले हुए था एनकाउंटर, रोमानिया से लक्की ने संभाल रखी कमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Mar 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
babiha gang in ambala dauble murder
चार दिन पूर्व शहर के कालका चौक पर दोहरे हत्याकांड में अभी अंबाला पुलिस के हाथ खाली हैं, लेकिन फेसबुक पोस्ट कर जिम्मेदारी लेने के बाद इन बंबीहा गैंग चरचाओं में है। पुलिस के अनुसार गिरोह के सरगना देवेंद्र सिंह का वर्ष 2016 में मोहाली में पुलिस एनकाउंटर कर चुकी है। उसके बाद से रोमानिया से लक्की खुड्डा लाहौरा ने गिरोह की कमान संभाल रखी है। वहीं से वह गैंग को ऑपरेट कर रहा है।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पंजाब के फरीदकोट-मोंगा, बठिंडा बेल्ट पर गिरोह का साम्राज्य है। गिरोह पर हत्या, लूट, जानलेवा हमले के अलावा तमाम संगीन केस दर्ज हैं। पंजाब पुलिस इनकी तलाश में जुटी है। हाल ही में चंडीगढ़ के अटलांटा मॉल के सामने हुए गुरलाल भराड़ा हत्याकांड में भी इसी गिरोह का नाम सामने आया था। गैंग के सक्रिय सदस्य सुखप्रीत सिंह बुड्डा कूसा को पंजाब पुलिस रोमालिया से लाकर गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

अंबाला के डबल मर्डर को जैतों मंडी के नीरज चस्का और मान ने अंजाम दिया। धरपकड़ के लिए सीआईए-वन के अलावा तमाम टीमें पंजाब, हरियाणा व अन्य राज्यों में दबिश दे रही हैं। कोतवाली में दर्ज केस में बंबीहा गिरोह ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों पर हमला किया था जबकि गफलत में उनके अपने सहयोगी भूप्पी राणा गिरोह के चंडीगढ़ के मौली जांगरा वासी राहुल उर्फ अन्ना और प्रदीप उर्फ पंजा शिकार हो गए। गंभीर हालत के कारण कार चालक गौरव चंडीगढ़ तथा अश्विनी पंचकूला सेक्टर-6 में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूं चला घटनाक्रम
- अंबाला में दोहरे हत्याकांड के बाद जांच में जुटी पुलिस वर्ष 2018 में सेंट्रल जेल में भूप्पी राणा और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों में हुई मारपीट को वारदात की वजह मान रही थी। उसी दौरान बंबीहा गिरोह ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर घटना की जिम्मेदारी लेते हुए लिखा कि उन्होंने मनीष और गुरप्रीत को मारकर मीत बाउंसर की हत्या का बदला ले लिया है, लेकिन जैसे ही पता चला कि राहुल और प्रदीप की मौत हुई तो पोस्ट डिलीट कर ली। क्योंकि भूप्पी राणा व बंबीहा गिरोह सहयोगी हैं, इसलिए जांच का आधार नहीं बदला। जिन दो की हत्या की जिम्मेदारी ली गई, वे लारेंस ग्रुप के हैं। नारायणगढ़ के मनीष ने अगले ही दिन पंचकूला कोर्ट में सरेंडर कर दिया। शुक्रवार देर शाम बंबीहा ग्रुप ने नई पोस्ट डालकर मृतकों के परिवार से गलती के लिए माफी मांगी, उसमें भी लिखा उन्होंने जिसे मारना था, उन्हें अब किसी भी हाल में नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है।

जांच में सामने आया है कि बंबीहा गिरोह के सरगना देवेंद्र की 2016 में मोहाली में एनकाउंटर के बाद से रोमानिया का लक्की गिरोह की कमान संभाल रहा है। यह गिरोह ज्यादातर पंजाब में सक्रिय है लेकिन अन्य राज्यों में भी इन पर और सहयोगी गैंग पर संगीन अपराध दर्ज हैं। गफलत में इन्होंने अंबाला में दो लोगों को मार डाला। इनका निशाना विरोधी गैंग के सदस्य थे। हत्यारोपियों की तलाश में दबिश जारी हैं। केस जल्द सुलझा लिया जाएगा।
- संदीप कुमार, इंचार्ज, सीआईए-वन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed