फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Baban's team won in cricket

Ambala News: क्रिकेट में बाबैन की टीम ने मारी बाजी

Mon, 09 Jun 2025 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Baban's team won in cricket
क्षत्रिय सम्राट पृथ्वीराज चौहान क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता विजेताओं को सम्म
बराड़ा। सरकपुर में क्षत्रिय सम्राट पृथ्वीराज चौहान क्रिकेट क्लब की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया। इसके समापन अवसर पर बराड़ा थाना प्रभारी प्रमोद राणा ने विजेता टीम को ट्राफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस टूर्नामेंट के फइनल मुकाबले में बाबैन कि टीम ने सढौरा (रादौर) की टीम को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। मैन ऑफ द सीरीज सरसावा उत्तरप्रदेश के रवि कोहली रहे। थाना प्रभारी प्रमोद राणा ने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहताश राणा ने कहा कि हमारे देश का युवा विभिन्न प्रतिभाओं से संपूर्ण है और सही दिशा व मार्गदर्शन हमारे देश की युवा पीढ़ी का उज्ज्वल भविष्य प्रशस्त कर सकता है। इसलिए आप सब युवा पीढ़ी खेलों में अपनी प्रतिभा निखारें और अपने अभिभावकों के साथ साथ क्षेत्र का नाम भी रोशन करें।
विज्ञापन

इस मौके पर सरपंच रोहताश राणा ने क्षत्रिय सम्राट पृथ्वीराज चौहान क्रिकेट क्लब को 11 हजार रुपये देकर संस्था का मनोबल बढ़ाया। यह मुकाबले क्षत्रिय सम्राट पृथ्वीराज चौहान क्रिकेट क्लब के सदस्यों सचिन राणा, आकाश ठाकुर, गोलू राणा, शुभम राणा ने पृथ्वीराज चौहान की स्मृति में करवाए गए थे। जिसमें प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपये और द्वितीय पुरस्कार 11 हजार रुपये, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बाॅलर और मैन ऑफ द सीरीज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed