फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Awarded for excellent performance in the examination

परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र हुए सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Awarded for excellent performance in the examination
Awarded for excellent performance in the examination - फोटो : Ambala
अंबाला। डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी स्कूल-वन जेपी शूर रहे। इसके अलावा डॉ. विकास कोहली (एआरओ) और स्कूल प्रबंधक रीना नागरथ अंबाला जोन के विभिन्न स्कूलों और कॉलेज के प्रिंसिपल ने विशेष रूप से शिरकत की।
विज्ञापन

स्कूल प्राचार्य मीनाक्षी डोगरा ने बताया कि मुख्य अतिथि ने नवनिर्मित हॉल का उद्घाटन किया। प्राचार्य ने शैक्षणिक सत्र (2019-20) के बारहवीं के 80 और उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 65 छात्रों और सत्र (2020-21) के बारहवीं के 85 प्रतिशत और उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 57 छात्रों को सम्मानित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी डोगरा ने पुरस्कार प्राप्त छात्रों को शुभकामनाएं दी और वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्यातिथि जेपी शूर ने विद्यालय की रिजल्ट बुलेटिन का विमोचन किया और पुरस्कार प्राप्त विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed