{"_id":"630bcee7a76f4b7b623f5b1a","slug":"attempted-theft-by-breaking-central-bank-s-atm-ambala-ambala-news-knl119302759","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल बैंक का एटीएम तोड़कर चोरी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल बैंक का एटीएम तोड़कर चोरी का प्रयास
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला शहर। एटीएम तोड़ने की वारदात का सिलसिला लगातार जारी है। अंबाला शहर में 24 अगस्त को टूटे एटीएम की वारदात सुलझी नहीं थी कि 27 अगस्त की देररात बलदेव नगर स्थित सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के एटीएम को तोड़कर नकदी चोरी का प्रयास किया गया। पुलिस ने शाखा प्रबंधक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना बलदेव नगर पुलिस को दी शिकायत में अनु कुमारी ने बताया कि वह सेंट्रल बैंक ऑफ बलदेव नगर अंबाला सिटी में शाखा प्रबंधक के पद पर है। उनके पास 27 अगस्त को सुबह करीब 11 बजे फोन आया कि वह अभी एटीएम से रुपये निकालने आया तो उसने देखा कि एटीएम को किसी ने तोड़ा हुआ है। इसके बाद शाखा प्रबंधक तुरंत एटीएम पर पहुंची और देखा कि मशीन से कैश निकालने की कोशिश की गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी चोर के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
उल्लेखनीय है कि 24 अगस्त को अंबाला शहर स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया के एटीएम को दो युवकों ने तोड़कर नकदी चोरी करने का प्रयास किया था। चोरों ने सबसे पहले एटीएम केबिन में लगे सीसीटीवी के कमरों को तोड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने कैश चोरी के लिए मशीन को क्षतिग्रस्त किया। हेड ऑफिस में सायरन बजने पर चोर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस इस मामले में अभी तक आरोपियों को कोई सुराग नहीं लगा सकी है। अब 27 अगस्त को दूसरी वारदात हो गई।