फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Attempt to kidnap girls failed, shopkeepers caught one accused and the woman fled

Ambala News: बच्चियों के अपहरण की कोशिश नाकाम, दुकानदारों ने पकड़ा एक आरोपी तो महिला हो गई फरार

Thu, 11 Sep 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 11 Sep 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap girls failed, shopkeepers caught one accused and the woman fled
अंबाला सिटी के शुकुलकुंड रोड पर दुकानदारों द्वारा पकड़े संदिग्ध को लेकर जाती पुलिस। सोशल मीडिया
अंबाला सिटी। शुकुलकुंड रोड पर दो बच्चियों के अपहरण की सूचना पर हड़कंप मच गया। घटना बुधवार दोपहर को हुई। मौके पर मौजूद दुकानदारों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के पास मिले आधार कार्ड में हीरा नगर का पता दर्ज है, इसकी पुलिस जांच कर रही है, वहीं दोनों बच्चियों के पिता बृजेश की शिकायत पर पुलिस ने जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

बृजेश ने बताया कि वो रामबाग रोड पर सब्जी की रेहड़ी लगाता है, उनकी दोनों बेटियां कक्षा चार और छह में पढ़ती हैं। उन्हें स्कूल में छोड़ने व लाने का कार्य वह खुद करता है। बुधवार को स्कूल की छुट्टी जल्दी हो गई थी इसलिए दोनों बच्चियां पैदल ही घर की तरफ चल दी। जब वो शुकुलकुंड रोड मार्केट में पहुंची तो यहां उन्हें एक महिला व व्यक्ति ने रोक दिया और बहला-फुसलाकर दोनों बच्चियों को अपने साथ ले जाने की कोशिश की। जब दोनों बच्चियों ने शोर मचाया तो दुकानदार मौके पर पहुंच गए, इससे पहले महिला तो मौके से फरार हो गई, लेकिन एक व्यक्ति को दुकानदारों ने पकड़ लिया। पहले तो उसकी धुनाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बृजेश के रिश्तेदार देवेंद्र ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति अपने आप को बच्चियों का चाचा बता रहा था।

अंबाला सिटी के शुकुलकुंड रोड पर दुकानदारों द्वारा पकड़े संदिग्ध को लेकर जाती पुलिस। सोशल मीडिया

अंबाला सिटी के शुकुलकुंड रोड पर दुकानदारों द्वारा पकड़े संदिग्ध को लेकर जाती पुलिस। सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed